मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अंतरराज्यीय गिरोह का हुआ भंडाफोड़, रेकी कर लाखों की हुई थी चोरी

On: August 29, 2025 8:45 PM
Follow Us:

सरिया/गिरिडीह: गिरिडीह जिला में पिछले दिनों सरिया के पेठियाटांड में हुई चोरी मामले में सरिया पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं इस मामले में सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में एसडीपीओ धनंजय राम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि सरिया पुलिस की टीम तैयार कर लगातार छापेमारी की जा रही थी जिसमें कुछ साक्ष्य सबूत वा टेक्निकल सुविधा के माध्यम से पता चला कि इस कांड में सरिया नगर केशवारी नागों मंडल ओर जमुई जिला के रहने वाले प्रदीप पासवान सहित अन्य पांच लोगों ने मिलकर इस घटने का अंजाम दिया है इन्होंने बताया कि अन्य पांच अभियुक्तों की पहचान हो चुकी हैं गिरफ्तारी के लिए सरिया प्रशाशन काफी सक्रिय होकर कार्य कर रही हैं। प्रयास है कि बाकी अन्य की जल्द गिरफ्तारी होगी।

दो अपराधी गिरफ्तार – ₹35 हजार नगद व मोबाइल बरामद

बता दें सरिया थाना क्षेत्र में 21 अगस्त 2025 की रात हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक उद्भेदन कर लिया है। पुलिस अधीक्षक गिरिडीह के आदेशानुसार गठित विशेष छापामारी दल ने 28 अगस्त को कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर ₹35,000 नगद और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

वादी कैलाश मंडल, निवासी पेठियाटाँड, थाना सरिया ने 22 अगस्त को थाना में आवेदन देकर बताया था कि उनके घर में घुसकर अज्ञात चोरों ने नकदी, जेवर और कपड़े चोरी कर लिए। इस आधार पर सरिया थाना कांड संख्या 150/2025 दर्ज किया गया था।

छापामारी में गिरफ्तार अपराधी

  1. नागेश्वर मंडल उर्फ नागो मंडल, पिता – स्व. शिवदयाल मंडल, सा. नगर केशवारी, थाना सरिया, जिला गिरिडीह
  2. प्रदीप पासवान, पिता – स्व. लटरु पासवान, सा. बालागोजी, थाना चकाई, जिला जमुई (बिहार)

दोनों अपराधियों के खिलाफ पूर्व में भी कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज रहे हैं।

चोरी की गई संपत्ति

  • कुल चोरी की गई राशि : ₹2.50 लाख
  • 1 सोने का मंगलसूत्र व 1 अंगूठी
  • कपड़ों से भरा बैग और सूटकेस
  • अब तक बरामदगी – ₹35,000 नकद एवं 2 मोबाइल फोन
  • अन्य आरोपियों के नाम उजागर

गिरफ्तार अपराधियों ने पूछताछ में बताया कि इस चोरी में और भी अपराधी शामिल थे। इनके नाम हैं –

  • सुदेश पासवान उर्फ बाबु पासवान (कोडरमा)
  • मदन पंडित उर्फ चिन्तामणि पंडित (गिरिडीह)
  • बालमुकुन्द मंडल उर्फ बाली (गिरिडीह)
  • बिनोद पासवान (जमुई, बिहार)
  • मुरारी पासवान (जमुई, बिहार)

इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है।

पुलिस टीम

कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर-सरिया धन्नजय राम के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार, थाना प्रभारी आलोक कुमार सिंह, ओपी प्रभारी अमन कुमार, पु.अ.नि. योगेश कुमार महतो सहित सरिया थाना के अन्य पुलिसकर्मी एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।

पुलिस ने साफ किया है कि अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और जल्द ही फरार अपराधी भी गिरफ्त में होंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment