मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

घाटशिला में फर्जी नौकरी रैकेट का पर्दाफाश – बेरोजगार युवाओं को बनाया जा रहा था बंधक, 179 युवकों-युवतियों की छुड़ाई, गैंग के सरगना की तलाश तेज

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 27, 2025 7:50 PM
Follow Us:
Add A Heading 25
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर/घाटशिला। पूर्वी सिंहभूम की पुलिस ने मंगलवार को एक धमाकेदार छापामारी अभियान चलाकर उस खतरनाक गैंग का भंडाफोड़ किया है जो बेरोजगार युवाओं से नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जबरन वसूली और मारपीट करता था। पुलिस ने छापामारी में चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, जबकि गैंग के सरगना समेत कई अपराधी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

गुप्त सूचना और तगड़ी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), पूर्वी सिंहभूम को गुप्त सूचना मिली कि घाटशिला थाना क्षेत्र और मउभंडार ओपी इलाके में फर्जी कंपनी के नाम पर बेरोजगार युवाओं से 25-25 हजार रुपये वसूले जा रहे हैं। साथ ही उन पर दबाव बनाया जाता था कि वे अपने नेटवर्क में और दो लोगों को जोड़ें।

युवाओं को बंधक बनाकर रखा जाता था, उनके साथ मारपीट होती थी और उन्हें घर जाने तक की अनुमति नहीं दी जाती थी।

छापामारी में बड़ा धमाका
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी घाटशिला के नेतृत्व में गठित टीम ने संयुक्त छापामारी कर MS Riya Enterprises (लालडीह, दहीगोड़ा) के फर्जी दफ्तर को सीज कर दिया और वहां काम कर रहे तीन युवकों को मौके पर दबोच लिया। साथ ही एक और आरोपी को पकड़ा गया जो बेरोजगार युवकों से मारपीट करता था।

पुलिस ने मौके से 179 युवक-युवतियों (छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उड़ीसा के रहने वाले) को छुड़ाया। सभी को उनके घर सुरक्षित भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. रोमेन्ट कुमार (28) पिता- बबलु राय, भोलाबगान छोटा गोविंदपुर, जमशेदपुर
  2. मोहन कुमार राणा पिता- गागो राणा, डोमचाच
  3. शिवम कुमार सिंह पिता- सुनिल सिंह, जिला वैशाली
  4. कुलदीप सिंह (34) पिता- स्व. परमजीत सिंह

मुख्य सरगना अब भी फरार
पुलिस की जांच में खुलासा हुआ कि इस गैंग का मास्टरमाइंड राजू यादव (गया, बिहार) है। इसके साथ ही सुनिल यादव (समस्तीपुर), राहुल रंजन, अनिल और रवि चौहान के नाम भी सामने आए हैं। इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

पुलिस टीम में शामिल थे

  • श्री वंश नारायण सिंह (थाना प्रभारी, घाटशिला)
  • पंकज कुमार (ओपी प्रभारी, मउभंडार)
  • मनोज मरांडी (पु.अ.नि., मउभंडार)
  • पंकज कालिंदी (पु.अ.नि., घाटशिला थाना)

खतरनाक नेटवर्क का अंत?
यह नेटवर्क नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर युवाओं को फंसाकर ठगी और बंधक बनाने का घिनौना खेल खेल रहा था। पुलिस की यह कार्रवाई घाटशिला क्षेत्र में चल रहे एक बड़े आपराधिक नेक्सस को ध्वस्त करने की दिशा में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment