मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कदमा पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, नौ मोबाइल बरामद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 25, 2025 9:24 PM
Follow Us:
WhatsApp Image 2025 08 25 At 20.48.07 C1ca48f3
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर। कदमा थाना पुलिस ने अपनी तत्परता दिखाते हुए मोबाइल चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह साहेबगंज (झारखंड) और पश्चिम बंगाल के युवकों का है, जो गणेश पूजा मेला में मोबाइल चोरी करने के इरादे से जमशेदपुर पहुंचे थे।

घटना का विवरण

दिनांक 24 अगस्त 2025 को सूचना मिली कि कदमा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोर घूम-घूमकर मोबाइल चोरी कर रहे हैं। कदमा थाना पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कदमा बाजार से एक युवक को चोरी किए गए चार मोबाइल फोन के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित मोबाइल चोर गिरोह है, जिसके अन्य सदस्य मानगो इलाके में छिपे हुए हैं। पुलिस ने छापेमारी कर मानगो जे.के. सोसाइटी से तीन और युवकों को गिरफ्तार किया। इनके पास से पाँच और चोरी के मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरोह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेषकर महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी करता था। पूर्व में भी ये हार्ट बाजार और अन्य मेलों से चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • प्रिंस कुमार महतो (21 वर्ष), पिता- महेश महतो, निवासी महाराजपुर बाजार, थाना- तालझारी, जिला साहेबगंज (झारखंड)
  • रितेश कुमार नोनिया (19 वर्ष), पिता- स्व. देवा नोनिया, निवासी मेनधमुवा, सिपिचवड़ा, थाना साउथ पीपी, जिला बर्धमान (प. बंगाल)
  • तीशिप शेख (19 वर्ष), पिता- हैदर शेख, निवासी लालाघवड़ा, थाना साउथ पीपी, जिला बर्धमान (प. बंगाल)
  • रवि कुमार (19 वर्ष), पिता- प्रदीप महतो, निवासी नया टोला, महाराजपुर, थाना तालझारी, जिला साहेबगंज (झारखंड)

बरामद मोबाइल

पुलिस ने छापामारी में कुल 9 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनमें Redmi, Realme, Samsung, Oppo, Vivo और Nothing जैसी कंपनियों के मोबाइल शामिल हैं। इसके अलावा तीन सिम कार्ड और दो गेमिंग कार्ड भी जब्त किए गए हैं।

छापामारी दल

इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी श्री आलोक कुमार दुबे ने किया। दल में पुलिस पदाधिकारी पिंकु कुमार, अंकु कुमार, दीपक महतो, कौशलेन्द्र ठाकुर, ललन दास, आरक्षी भीम कुमार तथा गृह रक्षक अजीत राय और दीपक भट्ट शामिल थे।

पुलिस की कार्रवाई

चारों आरोपियों के खिलाफ कदमा थाना कांड संख्या-78/25, दिनांक-24.08.2025, धारा-303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment