मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

साइबर अपराध थाना की बड़ी कार्रवाई : साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, दो अपराधी गिरफ्तार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 20, 2025 9:25 PM
Follow Us:
Add A Heading 7 2
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: साइबर अपराध थाना पुलिस ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांड संख्या–85/2025 दिनांक 20.08.2025 के तहत धारा 318(4)/319(2) BNS एवं 66(C)/66(D) IT Act 2008 में दर्ज मामले के आधार पर की गई।

Netaji 3

मामला कैसे खुला

दिनांक 19.08.2025 को गुप्त सूचना मिली थी कि –

  1. राहुल भकत
  2. उत्तम भकत
  3. प्रीतिश राज
  4. महावीर भकत
  5. मनातोश भकत
  6. उज्जवल प्रामाणिक
  7. अमित भकत
  8. मलय भकत

सभी मिलकर गैंग बनाकर स्थानीय लोगों से बैंक खाते खुलवाते थे और उन्हें अन्य अपराधियों को बेच देते थे। इसके अलावा, ये लोग टेलीग्राम और व्हाट्सएप के जरिए साइबर ठगी का नेटवर्क चला रहे थे।

छापामारी व गिरफ्तारी

सूचना के आधार पर छापामारी की गई। इसमें दो अभियुक्त – राहुल भकत और उत्तम भकत को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि –

  • ये लोग गांव-गांव घूमकर बैंक खाते खुलवाते थे।
  • खाते महावीर भकत और मलय भकत को सौंप देते थे।
  • ठगी का काम लैपटॉप और मोबाइल से संचालित होता था।
  • प्रतिदिन की ठगी की रकम में से 10% कमीशन इन्हें मिलता था।
  • उसमें से 5% बैंक खाताधारकों को दिया जाता था

जांच में पता चला है कि गिरोह के बैंक खातों के खिलाफ विभिन्न राज्यों में NCCRP पोर्टल पर कुल 13 कांड दर्ज हैं।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

  1. राहुल भकत, उम्र 22 वर्ष, पिता – चितरंजन भकत, ग्राम छोटा गोविंदपुर (राम मंदिर के पास), थाना परसुडीह, जिला पूर्वी सिंहभूम।
  2. उत्तम भकत, उम्र 21 वर्ष, पिता – नव किशोर, ग्राम काला पाथर, टोला पाथरी, थाना जादूगोड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम।

बरामद सामान

  • REDMI कंपनी का स्मार्टफोन
  • OPPO कंपनी का स्मार्टफोन
  • जियो कंपनी के 03 सिम कार्ड

छापामारी दल के सदस्य

  1. श्रीनिवास कुमार, पु०नि० सह थाना प्रभारी, साइबर अपराध थाना
  2. पु०नि० अंजनी कुमार, साइबर अपराध थाना
  3. पु०अ०नि० अनुज कुमार (वितन्तु), साइबर अपराध थाना
  4. सशस्त्र बल, साइबर अपराध थाना

पुलिस ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी तेज कर दी है और आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध कॉल, संदेश या बैंकिंग संबंधी लालच से सतर्क रहें और तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Plfi

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, कुख्यात उग्रवादी कमांडर घायल; जंगल में सर्च ऑपरेशन तेज

Untitled Design 14 6

Meerut में दिल दहला देने वाली वारदात प्रेम संबंध छिपाने के लिए मां पर बेटे की हत्या की साजिश रचने का आरोप पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Untitled Design 3 7

Digital अरेस्ट साइबर ठगों का नया जाल सावधानी ही सबसे बड़ा बचाव

IMG 20260620 161536

अंधविश्वास और प्रतिशोध की आड़ में सिसकती इंसानियत: पिता खुद नाबालिक को छोड़ आता था दरिंदे के पास…

Sunil

पुष्पा झुक गया! 25 साल बाद टूटा आतंक का साम्राज्य,एक गोली ने उजाड़ दिया परिवार, सवाल आज भी बाकी है—आखिर मिला क्या?

Supaul

सुपौल में प्रतापगंज थाने का जब्त कफ सिरप मामला: 4 पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी, SHO की सस्पेंशन और गंभीर विभागीय सवाल

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied