मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पलाश कार्यक्रम के तहत शुरू हुआ छह दिवसीय प्रशिक्षण, कक्षा 3 की भी भागीदारी

On: July 31, 2025 8:15 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार) : जिले में प्रारंभिक शिक्षा को मातृभाषा के माध्यम से मजबूत करने के उद्देश्य से पलाश बहुभाषा कार्यक्रम के दूसरे वर्ष का पहला प्रशिक्षण चाईबासा,चक्रधरपुर,बिनसाई (जगन्नाथपुर) में शुरू हो गया है।

इस बार प्रशिक्षण में 305 स्कूलों के 354 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण जिले के पांच स्थानों पर आयोजित हो रहा है और आठ बैचों में पूरा किया जाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कार्यक्रम के तहत गणित और भाषा शिक्षण पर जोर दिया जा रहा है। प्रशिक्षण का उद्देश्य है कि शिक्षक कक्षा में बच्चों की भाषाई और संज्ञानात्मक आवश्यकताओं के अनुसार शिक्षण रणनीतियाँ अपनाएं।

राज्य की शिक्षा नीति में मातृभाषा को प्राथमिकता देने की दिशा में आज एक और ठोस कदम बढ़ाया गया। जिले में पलाश बहुभाषा कार्यक्रम के अंतर्गत यह दूसरे वर्ष का पहला प्रशिक्षण है।

इस बार प्रशिक्षण में कक्षा 3 को शामिल किया गया है, जिससे मातृभाषा आधारित अधिगम की श्रृंखला और मजबूत होगी। प्रशिक्षण में राज्य की शैक्षणिक नीतियों, स्थानीय भाषाओं के प्रयोग और गतिविधि-आधारित शिक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment