मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में चोरी: पुलिस ने आरोपी को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार

On: July 30, 2025 3:31 PM
Follow Us:

जमशेदपुर, जुगसलाई | जुगसलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिव घाट रोड स्थित श्री महाकालेश्वर शिव मंदिर में बीते दिनों हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने इस्लाम नगर निवासी मो० आसिफ उर्फ कद्दु को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार किया है।

क्या हुआ था मामला?

---Advertisement---
Netaji Advertisement

दिनांक 17 जुलाई 2025 को अज्ञात चोरों ने मंदिर से पितल का लोटा, त्रिशूल, तांबे का नाग और पूजा की अन्य सामग्रियां चोरी कर ली थीं। इस संबंध में जुगसलाई थाना कांड संख्या 82/25 दर्ज किया गया था, जिसमें धारा 331(4)/305 बीएनएस-23 के तहत मामला दर्ज किया गया।

छापेमारी और गिरफ्तारी

पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था), जमशेदपुर के निर्देश पर थाना प्रभारी वैजनाथ कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने छापेमारी की। गुप्त सूचना के आधार पर इस्लाम नगर स्थित मो० आसिफ उर्फ कद्दु के घर में तलाशी ली गई, जहां एक अलमीरा से मंदिर से चोरी गया सामान बरामद किया गया।

जब्त सामान

  • पितल का लोटा
  • स्टैंड वाला पितल का त्रिशूल

गिरफ्तार अभियुक्त

  • नाम: मो० आसिफ उर्फ़ कद्दु
  • उम्र: करीब 24 वर्ष
  • पिता: स्व. मो. अनवर हुसैन
  • पता: महतोपाड़ा, इस्लाम नगर, जुगसलाई
  • वर्तमान पता: मो. इरफान के यहां किराए पर, इस्लाम नगर

अपराधिक इतिहास

  • कांड संख्या 85/22 – धारा 379/411 भा.दं.वि.
  • कांड संख्या 142/21 – धारा 461/379/411 भा.दं.वि.

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी

  • वैजनाथ कुमार (थाना प्रभारी, जुगसलाई)
  • पू.अ.नि. आलोक कुमार
  • पू.अ.नि. सुमित लकड़ा
  • स.अ.नि. दुधनाथ राम
  • आ. 1265 कृष्ण कुमार रजक

न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस ने आरोपी मो० आसिफ को चोरी के सामानों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी है।

मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाएं न केवल धार्मिक भावनाओं को आहत करती हैं, बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना भी पैदा करती हैं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment