मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर के लिए गौरवपूर्ण दिवस, अदिति कुंडू को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

On: July 22, 2025 9:36 PM
Follow Us:
अदिति कुंडू को राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित

चक्रधरपुर (जय कुमार): भारत स्काउट्स एंड गाइड्स चक्रधरपुर मंडल के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण रहा, जब मंडल की रेंजर सुश्री अदिति कुंडू को देश के सर्वोच्च स्काउटिंग सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने करकमलों से प्रदान किया।

अदिति कुंडू की यह उपलब्धि न केवल चक्रधरपुर मंडल के लिए, बल्कि समस्त राज्य और स्काउट-गाइड समुदाय के लिए प्रेरणादायक है। सेवा, समर्पण और अनुशासन की मिसाल बन चुकी अदिति ने यह साबित कर दिया कि कठिन परिश्रम और लगन से असंभव को भी संभव बनाया जा सकता है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

उनकी इस सफलता पर मंडल के अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं साथी रेंजर्स ने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि यह उपलब्धि चक्रधरपुर के युवाओं को आगे बढ़ने और समाज सेवा के लिए प्रोत्साहित करेगी। अदिति की यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है और आने वाली पीढ़ियों को एक मजबूत प्रेरणा देगी।

THE NEWS FRAME
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment