मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

नक्सल अभियान में सुरक्षाबलों को मिली सफलता, भारी मात्रा में आइईडी और विस्फोटक बनाने सामग्री किया बरामद

On: July 22, 2025 9:24 PM
Follow Us:

चाईबासा ( जय कुमार ): प्रतिबंधित नक्सली संगठन भा०क०पा० (माओ०) के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन, पिंटु लोहरा, चंदन लोहरा, अमित हांसदा उर्फ अपटन, जयकांत, रापा मुंडा एवं अन्य नक्सली अपने दस्ता सदस्यों के साथ सारंडा / कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस, कोबरा, सी०आर०पी०एफ० एवं झारखण्ड जगुआर की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा को दिनांक-18.07.2025 को गुप्त आसूचना प्राप्त हुई कि प्रतिबंधित भा०क०पा० (माओ०) नक्सली संगठन के उग्रवादियो के द्वारा पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाडी क्षेत्र में गोला बारूद छुपाकर सुरक्षा बलो के विरूद्ध उनका अभियान रोकने तथा लक्षित कर हानि पहुँचाने के उद्देश्य से रखा गया है, जिसके आलोक में झारखण्ड पुलिस (चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावाँ पुलिस), झारखण्ड जगुआर, एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN. के साथ एक संयुक्त अभियान दल का गठन करते हुए दिनांक-19.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसायों जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी क्षेत्र में सर्च अभियान प्रारम्भ किया गया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

संयुक्त अभियान दल के द्वारा अग्रतर सर्च अभियान के दौरान दिनांक-20.07.2025 को पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा जिला के टोकलो थाना एवं सरायकेला-खरसावाँ जिला के कुचाई थाना के सीमावर्ती जंगली / पहाड़ी के क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व से लगाये गये लगभग-14 I.E.D (प्रत्येक का वजन लगभग-02-02 कि०लो० ग्राम), देशी हँड ग्रेनेड, अमोनियम नाइट्रेट पाउडर, पटाखा पाउडर बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है। इस संबंध में अग्रतर कारवाई की जा रही हैं।

बरामदगीः-

  1. आई०ई०डी०
  2. देशी हैंड ग्रेनेड
  3. अमोनियम नाइट्रेट पाउडर
  4. पटाखा पाउडर
  5. स्टील कंटेनर

अभियान दलः-

  1. चाईबासा पुलिस
  2. सरायकेला-खरसावाँ पुलिस
  3. झारखण्ड जगुआर
  4. सी०आर०पी०एफ०
---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment