मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

अभी भी बंदगांव प्रखंड के कई ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट से वंचित हैं: विजय सामाड

On: July 19, 2025 9:22 PM
Follow Us:

चक्रधरपुर (जय कुमार): दगांव प्रखंड के कई ग्रामों में मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट नहीं, कांग्रेस पूर्व प्रत्याशी सह प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह सामाड के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल सुश्री श्रुति राज लक्ष्मी (भा.प्र.से) अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर से मिले कर एक मांग पत्र सौंपा गया।

सौंपे गए मांग पत्र के माध्यम से श्री सामाड कहा चक्रधरपुर अनुमंडल के बंदगांव प्रखंड का भालूपानी पंचायत अन्तर्गत निम्न ग्रामों में नेटवर्क से वंचित सारुगाड़ा, चिंगिदा, गितील ऊंली, उलीबेड़ा, पतराकुईन, कुचारुंग में अभी तक टावर नहीं है जिनके कारण नेटवर्क नहीं पकड़ता है। ऑनलाईन कार्यों के लिए उस क्षेत्र के जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इसलिए बंदगांव प्रखंड अंतर्गत पंचायत भालूपानी के सारुगाड़ा, चिंगिदा, गितीलऊंली, उलीबेड़ा पतराकुईन, कुचारुंग निम्न ग्रामों में तत्काल निरीक्षण कर जल्द से जल्द टावर लगवाने का कार्य प्रारंभ करें। ताकि उस क्षेत्र का जनता नेटवर्क की समस्या से निजात मिले।

अंत में अनुमंडल पदाधिकारी ने बहुत ही जल्द टावर से संबंधित समस्या को लेकर कार्य करने का आश्वासन दिये। प्रतिनिधिमंडल में प्रखंड महासचिव भोलेनाथ बोदरा, सूरज कांडेयांग, अखिलेश तांती, पूर्ण चंद्र गंजू, फिलिप पुरती, कामिल पुरती, सुशील सामाड आदि उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment