मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

माननीय राष्ट्रपति के हाथों विज्ञान भवन, नई दिल्ली में जमशेदपुर को मिला स्वच्छ शहर का पुरस्कार

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 17, 2025 9:47 PM
Follow Us:
Add A Heading 7 6
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

Jamshedpur: उपायुक्त ने सभी सफाई कर्मियों, जागरूक शहर वासियों एवं नगरीय निकाय प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनायें दी, कहा… शहर को साफ-स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

Netaji 3

स्वच्छता सर्वेक्षण में 3 से 10 लाख की आबादी में वाले शहरों की श्रेणी में जमशेदपुर को राष्ट्रीय स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित समारोह में माननीय राष्ट्रपति, भारत गणराज्य श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने अपने हाथों पदाधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया।

इस मौके पर माननीय राष्ट्रपति के हाथों प्रधान सचिव – नगर विकास एवं आवास विभाग श्री सुनील कुमार, निदेशक- सुडा श्री सूरज कुमार एवं अपर नगर आयुक्त- जेएनएसी श्री कृष्ण कुमार ने पुरस्कार ग्रहण किया।

जमशेदपुर शहर को स्वच्छता में तीसरे स्थान का गौरव के साथ-साथ 5 स्टार रेटिंग भी मिली है। गौरतलब है कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 के पुरस्कार हेतु झारखंड से जमशेदपुर को नामित किया गया था। आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के समारोह में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे जिले के लिए गौरव का क्षण है, जहां राष्ट्र स्तर पर जमशेदपुर को स्वच्छता के लिए पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान शहरवासियों की जागरूकता, निगम कर्मियों की निरंतर मेहनत और प्रशासनिक प्रयासों का परिणाम है। हम सभी को इसी तरह मिलकर स्वच्छता को अपनी आदत और संस्कृति बनाना होगा।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied