📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

15 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ फिल्मी अंदाज में मानगो कुमरूम बस्ती का 26 वर्षीय युवक और 19 वर्षीय उसका साथी हुआ गिरफ्तार।

On: October 29, 2023 4:28 PM
Follow Us:

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

---Advertisement---
Netaji Advertisement

कानून के हाथ लम्बे होते हैं शायद ये बात जल्दी रईस बनने के चक्कर में 26 वर्षीय युवक भूल गया और ब्राउन शुगर की तस्करी बेधड़क करता रहा। लेकिन अन्ततः वह पकड़ा गया। 

बता दें मानगो, एन एच 33, शारदा सिटी के पीछे कुमरूम बस्ती में बहादुर कालिदी के घर के सामने बिजली के खम्भे के पास कुछ लड़को के द्वारा ब्राउन सुगर का बिक्री की जा रही थी जिसकी गुप्त सुचना मानगो थाना को दी गयी। खबर पाते ही पुलिस हरकत में आ गयी। इस सूचना को वरीय पुलिस अधीक्षक पुर्वी सिंहभुम जमशेदपुर को दी गयी।  उनके दिशा निर्देश में अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु एक छापामारी टीम का गठन किया गया। 

इस टीम ने उक्त स्थल का दौरा किया। पुलिस को देख लड़कों में भगदड़ मच गयी लेकिन मौके पर एक लड़का शंकर साहु को पकड़ लिया गया। जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से 15 पुड़िया ब्राउन सुगर, एक विवो कम्पनी का मोबाईल एवं 1650 रूपये नगद बरामद किया गया। 

इस संबंध में पु०अ०नि० अनुज कुमार के लिखित आवेदन पर मानगो थाना कांड सं0-311 / 2023, दिनांक- 28.10.2023 धारा-17(a)/21(a)/22 (a) NDPS Act के अन्तर्गत प्राथमिकी दर्ज किया गया तथा अभियुक्त शंकर साहु के स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर तारिणी सिंह उर्फ राजा सिंह उर्फ राज को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार दोनो अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बता दें की गिरफ्तार पहला अभियुक्त शंकर साहु की उम्र 26 वर्ष है। उसके पिता-हुलेश साहु और वह जिला पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, रोड न0-15, NH-33 हुंडई शोरूम के पास का रहने वाला है वहीँ दूसरा अभियुक्त तारिणी सिंह उर्फ राजा सिंह उर्फ राजा जिसकी उम्र 19 वर्ष, पिता स्व0 सोना सिंह है वह NH-33 स्थित कुमरूम बस्ती, थाना- मानगो जिला – पुर्वी सिंहभूम जमशेदपुर का रहने वाला है। 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment