मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बालू – अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन के विरुद्ध छापेमार कार्रवाई जारी, दो वाहन जप्त

On: June 5, 2025 9:39 PM
Follow Us:

जमशेदपुर: उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निदेशानुसार अवैध खनन ( बालू) , परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनन टास्क फोर्स द्वारा प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जिला खनन कार्यालय द्वारा सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बागुनहातु एवं निराला पथ नदी घाट क्षेत्र में कार्रवाई की गई, जहां अवैध रूप से बालू (लघु खनिज) का परिवहन करते हुए दो वाहन पाए गए। जब्त वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर जेएच 05 सीएफ 7709 एवं जेएच 02 एवी 0898 हैं, जिन्हें मौके पर विधिवत जप्त कर सिदगोड़ा थाना को अग्रतर विधिक कार्रवाई हेतु सुपुर्द किया गया।

जिला खनन पदाधिकारी ने बताया कि अवैध खनन के विरुद्ध यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खनिज संपदा की सुरक्षा एवं पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से जिले में नियमित रूप से निगरानी की जा रही है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More: SUCCESS STORY : प्रथमी सबर बनीं महिला सशक्तिकरण की प्रेरणा, खेती से बदली जीवन की दिशा

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment