मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सुपर डीविजन फूटबॉल प्रतियोगिता के फाइनल में आमला टोला ने उलीहातु सीनियर को हराया

On: May 26, 2025 10:00 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मेसर्स देवका बाई भेलजी सुपर डिवीजन लीग फुटबॉल प्रतियोगिता का फाईनल मैच में आमला टोला ने डीपीएमसी उलीहातु को 4, 2 से हराया ए डीविजन में होस्टल एकेडमी ने बीटीएमसी जुनियर को एक गोल से पराजित किया। इसके साथ ही वर्ल्ड फुटबॉल दिवस पर आयोजित फूटबॉल प्रतियोगिता में नाईट स्टार पताहातु ने एफसी मतकमहातु को 2 गोल से हराया। सभी मैच सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन मैदान में खेले गए।

सभी टीमों और खिलाड़ियों को रविवार देर शाम को पुरस्कार एसडीपीओ सदर चाईबासा बहामन टुटी, टाटा कॉलेज के प्राचार्य सुरेश चन्द्र दास, सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय, ईपील सामड, सुनील प्रसाद साव, गब्बर सिंह हेम्ब्रम, संचु तिर्की ने प्रदान किया। इस मौके पर जिले के उन खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने फूटबॉल में अच्छा प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि एसडीपीओ बहामन टुटी ने कहा कि खेल को खेल के भावना से खेलने से सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More :  मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत अब तक 13 मरीजों को मिले 45.48 लाख रुपये – राजाराम गुप्ता

खेल के माध्यम से नौकरी भी हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यहां खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है,बस तरासने की जरूरत है। इस अवसर पर स्वागत भाषण एसोसिएशन के कुलचंद्र कुजूर ने दिया। सभी टीमों को ट्राफी के साथ नकद राशि भी दिया गया।

इस मौके पर अनिल लकड़ा, अर्जुन बानरा, लालु कुजुर, सहदेव किस्पोट्टा, ए हक, दीपक खिरवाल, विनय कुमार, सुबोध खंडाईत समेत भारी संख्या में खिलाडी और खेल प्रेमी उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

ओडिशा नवल टाटा हॉकी एचपीसी की कैडेट एंगिल हर्षरानी मिंज का एएचएफ वुमेंस जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम में चयन

नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर स्टेट हॉकी चैंपियनशिप 2026 की शुरुआत पहले दिन रोमांचक मुकाबलों के साथ

ONTHHPC Cadets ने Odisha को दिलाई Junior Men National Championship में शानदार जीत

जमशेदपुर में 10 अगस्त से शुरू होगी ‘नवल टाटा’ हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप, लगातार पांचवीं बार मेजबानी करेगा एनटीएचए

Commonwealth Games 2026 में भारत का शानदार प्रदर्शन: नीरज चोपड़ा ने जीता रजत, यश वीर सिंह और तेजस्विन शंकर को कांस्य, यामिनी मौर्य ने जूडो में दिलाया रजत

Commonwealth Games 2026: जूडो में यामिनी मौर्य ने जीता रजत पदक, प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

Leave a Comment