मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

135वीं अंबेडकर जयंती पर गाजुड़ संस्था द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

On: April 15, 2025 9:36 PM
Follow Us:

अंबेडकर जयंती : भारत रत्न, संविधान निर्माता और सामाजिक न्याय के अग्रदूत डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर गाजुड़ संस्था के संस्थापक एवं एलआईसी से सेवानिवृत्त अधिकारी श्री जन्मेजय सरदार के आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिक्षाविदों एवं समाजसेवियों ने बाबा साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके विचारों को स्मरण किया।

डॉ. अंबेडकर की शिक्षाएं आज भी देश और समाज को नई दिशा देती हैं। उन्होंने हमेशा शिक्षा, संगठन और संघर्ष को जीवन का मूल मंत्र बताया। इस अवसर पर उनके प्रेरणादायी विचारों को भी साझा किया गया:

  • शिक्षा से ही बदलेगा जीवन
  • किताबें बनें जीवन की दोस्त
  • समय का सदुपयोग करें
  • असफलता को सफलता में बदलें
  • व्यक्ति अपने कर्म से महान बनता है
  • यदि योग्यता हो, तो विरोधी भी सम्मान करते हैं
---Advertisement---
Netaji Advertisement

सभा में वक्ताओं ने कहा कि जब भी डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता है, तब संविधान, सामाजिक समानता और न्याय की भावना मन में जागृत हो जाती है। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को शब्दों में बांधना सूर्य को दीपक दिखाने जैसा है।

जयंती समारोह का उद्देश्य केवल स्मरण मात्र नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा को जीवन में उतारने का संकल्प लेना भी है।

Read More : “रेप और खामोशी का अंत : तीस साल की लंबी लड़ाई” – एक सच्ची घटना पर आधारित कहानी

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment