मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पेयजल संबंधी समस्या के समाधान हेतु 8603533700 (ए.ई) फोन नंबर पर संपर्क करें

On: April 12, 2025 9:43 PM
Follow Us:
  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मानगो नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत पेयजल समस्या के समाधान हेतु गठित की गई टास्क फोर्स
  • परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम द्वारा पेयजल समस्याओं के समयबद्ध समाधान का होगा प्रयास

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के मानगो नगर निगम अन्तर्गत प्राप्त हो रही पेयजल सम्बन्धी समस्याओं / शिकायतों के त्वरित निष्पादन एवं समन्वय स्थापित करने हेतु जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल द्वारा टास्क फोर्स का गठन किया गया है। परियोजना निदेशक, आई०टी०डी०ए श्री दीपांकर चौधरी की अध्यक्षता वाली टीम में उप नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, यांत्रिक प्रमंडल, जमशेदपुर तथा कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, आदित्यपुर शामिल किए गए हैं।

Read More : सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा/ निर्माण की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा टास्क फोर्स को निर्देशित किया गया है कि मानगो नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत प्राप्त हो रही पेयजल संबंधी समस्याओं/ शिकायतों पर आपसी समन्वय स्थापित करते हुए यथाशीघ्र निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे, ताकि आमजनों को सुचारू रूप से पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सके।

पेयजल संबंधी समस्या के समाधान हेतु 8603533700 (ए.ई) फोन नंबर पर संपर्क करें, इस नंबर से संपर्क नहीं हो पाने की स्थिति में वरीय पदाधिकारी को 9263532141 से संपर्क करें।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment