मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

5 दिवसीय निशुल्क आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ, जमशेदपुर पूर्वी में पांच दिवसीय आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया विधिवत शुभारंभ, 180 से अधिक लोगों ने लिया शिविर का लाभ

On: February 5, 2025 7:44 PM
Follow Us:

5 दिवसीय निशुल्क आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों के आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं को दूर करने और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय में 5 दिवसीय निशुल्क आधार कार्ड सुधार एवं निर्माण शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। शिविर के पहले ही दिन उमड़ी भारी भीड़ ने शिविर को सफलता प्रदान किया। इस दौरान 180 से अधिक लोगों ने अपने आधार कार्ड का पंजीयन कराया और जरूरी सुधार करवाए।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे और धैर्यपूर्वक कतार में खड़े रहकर अपने फॉर्म भरकर आधार कार्ड में जरूरी संशोधन कराया। कई स्कूली बच्चे भी अपने माता-पिता के साथ शिविर में पहुंचे। विधायक पूर्णिमा साहू ने शिविर का उद्घाटन करते हुए कहा कि आधार कार्ड आज प्रत्येक नागरिक के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग सेवाओं, रोजगार समेत हर जगह इसकी आवश्यकता होती है।

THE NEWS FRAME

Read More : “कुंभ महापर्व की वैज्ञानिकता” : एनआईटी जमशेदपुर में डॉ ओम प्रकाश पांडे जी द्वारा विशेष व्याख्यान

जमशेदपुर पूर्वी के नागरिकों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसको देखते हुए यूआईडीएआई के अधिकारियों से बात कर 5 दिवसीय आधार कैम्प का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार से और भी अधिक मशीनें और ऑपरेटर मौजूद रहेंगे, जिससे कि आधार कार्ड निर्माण और सुधार की प्रक्रिया तेज हो सके।

उन्होंने आगे कहा कि यह शिविर 5 दिनों तक चलेगा और सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित रहेगा। इस दौरान नए आधार कार्ड बनाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में जरूरी सुधार भी किए जाएंगे। शिविर में आए लोगों के लिए शीतल पेयजल और बुजुर्गों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई थी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment