मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

3 से 7 फरवरी तक लगेगा 5 दिवसीय विशेष कैंप, नए आधार कार्ड बनाने के साथ कर सकेंगे जरूरी सुधार, एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय पर लगेगा कैम्प।

On: January 29, 2025 9:47 PM
Follow Us:
  • जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधार कार्ड सुधार और निर्माण के लिए विधायक पूर्णिमा साहू की पहल पर 3 से 7 फरवरी तक लगेगा 5 दिवसीय विशेष कैंप, नए आधार कार्ड बनाने के साथ कर सकेंगे जरूरी सुधार, एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय पर लगेगा कैम्प।

जमशेदपुर। आधार कार्ड आज नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग सेवाओं, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए इसकी जरूरत हर व्यक्ति को पड़ती है। लेकिन, जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
नागरिकों की इस परेशानी को देखते हुए जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) के अधिकारियों से वार्ता कर इसके समाधान का मार्ग प्रशस्त किया। इसके तहत 3 फरवरी से 7 फरवरी तक आधार सुधार एवं निर्माण के लिए विशेष आधार सेवा कैंप आयोजित किया जाएगा। यह कैंप एग्रिको स्थित विधायक कैम्प कार्यालय के समीप लगाया जाएगा, जहां क्षेत्र के नागरिक नया आधार कार्ड बनवा सकेंगे और पहले से बने कार्ड में जरूरी सुधार करवा सकेंगे।

Read More : एनआईटी जमशेदपुर ने “माइक्रोग्रिड और ईवीएस के लिए एआई अनुप्रयोगों” पर लघु अवधि प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया

---Advertisement---
Netaji Advertisement

विधायक पूर्णिमा साहू ने क्षेत्रवासियों से इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि आधार कार्ड से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए और लोगों की सुविधा हेतु विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे स्वयं आएं और अपने परिजनों का भी आधार अपडेट कराने में सहयोग करें, ताकि भविष्य में किसी भी जरूरी कार्य में उन्हें बाधा न आए। ऐसे में, जो भी नागरिकगण आधार कार्ड से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान चाहते हैं, वे 3 से 7 फरवरी तक आयोजित इस विशेष कैंप में पहुंचकर अपना कार्य करा सकते हैं।

यह एक अच्छा अवसर है, जहां पर प्रत्येक नागरिकों को आधार सुधार केंद्रों पर लग रहे लंबी कतारों और बार-बार चक्कर लगाने की परेशानी से मुक्ति मिल सकती है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment