मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

बोले सरयू : इंदौर की तर्ज पर सफाई हो शहर में।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 21, 2024 9:47 PM
Follow Us:
बोले सरयूः इंदौर की तर्ज पर सफाई हो शहर में।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक ने ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। शहर में जैसी सफाई होनी चाहिए, वैसी सफाई नहीं हो रही, सफाई के लिए ठोस प्रस्ताव सरकार को भेजा जाना चाहिए।

Netaji 3

जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक श्री सरयू राय ने शनिवार को भुइयांडीह के ब्राह्मण टोला में सफाईकर्मियों को सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह का आयोजन ब्राह्मण टोला के नागरिकों ने किया था। यह आयोजन लगातार तीसरी बार हुआ।

सफाईकर्मियों एवं नागरिकों को सम्मानित करते हुए विधायक सरयू राय ने कार्यक्रम की प्रशंसा की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के अन्य क्षेत्रों में भी किये जाएंगे ताकि सफाईकर्मियों और नागरिकों के साथ परस्पर सामंजस्य से गलियों एवं नालियों की सफाई सुनिश्चित कर सकें।

यह भी पढ़ें : भारतीय मानवधिकार एसोसिएशन की राज्य सरकार से इंटरनेट बंदी पर सवाल

श्री राय ने कहा कि उन्होंने सफाई कार्यक्रम को एक अभियान के तौर पर लिया है। विगत दो वर्षों से जमशेदपुर अक्षेस और जुस्को से सफाई सुनिश्चित करने के लिए वह दबाव डाल रहे हैं। शहर में जैसी सफाई होनी चाहिए, वैसी सफाई नहीं हो रही है। कई बार अखबारों में छपा कि शहर की सफाई की जिम्मेदारी जुस्को अपने हाथों में लेगी परंतु यह निर्णय अभी तक क्रियान्वित नहीं हो सका।

श्री राय ने इंदौर नगर निगम की सफाई व्यवस्था का हवाला देते हुए कहा कि विगत वर्ष तीन दिन रह कर उन्होंने वहां की सफाई व्यवस्था को देखा, समझा। उन्होंने जुस्को और जमशेदपुर अक्षेस को सलाह दिया कि इंदौर की तर्ज पर सफाई करवाने की व्यवस्था जमशेदपुर शहर में करवायें। उसके लिए एक ठोस प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर की बस्तियों की सड़कों और नालियों को साफ रखना बड़ी चुनौती बन गई है। डोर-टू-डोर कचरा उठाव ठीक से लागू नहीं हो पा रहा है। उन्होंने सफाई कर्मियों को धन्यवाद दिया कि वे ब्राह्मण टोला के नागरिकों के साथ सामंजस्य कर वहां की सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं।

सम्मान समारोह में सफाई कर्मियों को एक अंग वस्त्र, एक छाता और एक मिठाई का पैकेट दिया गया। सफाई कर्मियों के लिए यह एक नया अनुभव था, जब स्थानीय विधायक उनका सम्मान कर रहे थे। सम्मान पाने के बाद सफाईकर्मी गदगद हो उठे थे।

सम्मानित किए जाने वाले सफाईकर्मियों में शंकर कुमार, रमेश गुमार, गोपाल दास, घुटेन, फूदान, एतनारी, झुनियां, सुदर्शन, लक्ष्मण, सबरी, रहमत, ठाकुर आदि शामिल थे। इस मौके पर मुख्य रूप से भरत पाण्डेय, अरूण शुक्ला, विजय सिंह, रंजीत सिंह, अजित घोष, कृष्णा यादव, अनिल सिंह, मुकेश शुक्ला, अर्जुन यादव, सचिन शुक्ला, गोल्डेन पाण्डेय, अनिता देवी, किशोर सिंह, प्रकाश पात्रो, दुर्योधन शार्म, बलवंत सिंह, धमेनद्र पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied