मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

डुमरडीहा टोला के मसुरीबाई नीचे टोला में नये ट्रांसफार्मर के लिए बैठक आयोजित

On: August 31, 2024 9:52 PM
Follow Us:
डुमरडीहा टोला के मसुरीबाई नीचे टोला में नये ट्रांसफार्मर के लिए बैठक आयोजित

हर गांव में बिजली की समस्या का समाधान किया जा रहा है – डॉ. विजय

बंदगांव (जय कुमार): कराईकेला थाना क्षेत्र के भालूपानी पंचायत के डुमरडीहा टोला के मसुरीबाई नीचे टोला में नये ट्रांसफार्मर को लेकर नंदलाल गिलुवा की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक में मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई थे. बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर पिछले 2 महीने से खराब है.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यहां 16 केवी का ट्रांसफार्मर था. अब यहां उपभोक्ताओं की संख्या काफी बढ़ गयी है, इसलिए यहां 25 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस गांव में 40 से 50 घर हैं. लेकिन 16 केवी का ही बिजली का ट्रांसफार्मर लगाया गया है. अधिक लोड के कारण बिजली का ट्रांसफार्मर अक्सर खराब हो जाता है. जबकि इसकी सूचना बिजली विभाग को दी गयी है. लेकिन अब तक यहां ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं हो सका है.

यह भी पढ़ें : करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर के छात्र मानव घोष को ‘यूथ सोशल आइकन अवार्ड 2024’ से किया जाएगा सम्मानित

अगर बिजली विभाग जल्द बिजली का ट्रांसफार्मर उपलब्ध नहीं कराता है तो ग्रामीण बिजली विभाग के खिलाफ उग्र आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों की समस्या सुनने के बाद डॉ विजय सिंह गागराई ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि बिजली विभाग के एसडीओ से मिलकर जल्द ही बिजली की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इसे लिखित रूप में दें। ताकि बिजली का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी है कि बिजली नहीं रहने से काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

बच्चों की पढ़ाई, मोबाइल चार्जिंग, बिजली से चलने वाले सभी उपकरण बंद पड़े हैं। इसलिए यहां जल्द ही बिजली का ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर घनश्याम केराई, मनोहर गिलुवा, मैका गिलुवा, नंदकिशोर गिलुवा, प्रकाश केराई, लुकुना गिलुवा, राजेश केराई, चंपई केराई, बनिता केराई, नंदो पूर्ति, जुबा केराई, आशाई पूर्ति, सपनी गिलुवा, लखन गिलुवा, जवनी गिलुवा, सोमवारी गिलुवा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment