मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने किया बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन।

E62719ee456ca2c9a75d424d0979588d
On: June 23, 2024 7:07 PM
Follow Us:
पूर्व
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

सरयू राय जी ने जो कहा, वह करके दिखा दिया – हरभजन सिंह

Netaji 3

जमशेदपुर :  जमशेदपुर क्रीड़ा उद्यान, सिदगोड़ा द्वारा निर्मित बास्केटबॉल कोर्ट का उद्घाटन पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह ने शनिवार को किया। यह बास्केटबॉल कोर्ट जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की विधायक निधि से तैयार हुआ है।

कोर्ट का उद्घाटन करने के बाद पूरे ओलंपियन हरभजन सिंह ने कहा कि पिछले साल विधायक सरयू राय जी ने कहा था कि वह सालभर में बास्केटबॉल कोर्ट तैयार कर देंगे और उन्होंने ऐसा करके दिखा भी दिया। श्री राय को दिल से बधाई। उन्होंने वादा निभाया। हरभजन सिंह ने कहा कि खेल एक ऐसी विधा है जो आपको अनुशासित रखता है, आपमें जीतने का जज्बा पैदा करता है। खेल से ही आप समस्याओं के समाधान की दिशा में उद्यत होते हैं। श्री राय ने बास्केटबॉल कोर्ट बना कर नेक कार्य किया है। खेल का क्षेत्र आपमें जीतने का हुनर पैदा करता है।

यह भी पढ़े :वीरता और बलिदान की गाथा: देवली चौक का नामकरण दूसा-जुगल चौक

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर में खेल-कूद का इंफ्रास्ट्रक्चर बेहतर है। यहां से बड़े खिलाड़ी भी निकले हैं लेकिन ये सब टाटा स्टील के कंट्रोल में है। वहां हर किसी की पहुंच नहीं है। आम खिलाड़ियों के लिए टाटा स्टील की उपलब्ध सुविधाओं को हासिल करना बेहद मुश्किल है। उसमें काफी खर्च होता है। मेरे दिमाग में यह बात चल रही थी कि आम खिलाड़ियों को कैसे ये बेहतरीन सुविधाएं मिलें। फिर हमने तय किया कि सरकार का सहयोग लिया जाए। सरकार से बातचीत हुई लेकिन फिलहाल हमने अपनी विधायक निधि से 76 लाख रुपये दिए हैं। ये कोर्ट उसी निधि से बना है। इसी माह आर्चरी कोर्ट, नेटबॉल, हैंडबॉल, टेबल टेनिस, स्नूकर, कैरम आदि खेलने के स्थानों का भी उद्घाटन हो जाएगा।

पूर्व

अपने उद्बोधन में श्री सरयू राय ने कहा कि वह एक ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर सरकार के सहयोग से विकसित करना चाहते हैं, जिसमे सारे खेल खेले जाएं, जो आम आदमी की पहुंच में हो और जो भी खेल शुरू हो, वो लगातार चले। वो स्थायी भाव का हो। वह कभी रूके नहीं। जेएनएसी ने भी अपना दायरा बढ़ाया है। यह खुशी की बात है कि अब जेएनएसी स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर भी डेवलप करने लगा है।

इस अवसर पर एक प्रदर्शनी मैच भी खेला गया जिसमें रामकृष्ण मिशन स्कूल और आईएसडब्लूपी की टीमों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में स्पेशल ओलंपिक के सतवीर सिंह समेत अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और पूर्व कोच भी शामिल रहे।

यह भी पढ़े :भारत वैश्विक मानदंडों में आगे है, वहीँ कुछ क्षेत्रों में यह अन्य बड़े देशों के बराबर है।

इसके पूर्व नीपू और रोशनी ने सुंदर नृत्य किया। दो बच्चियों ने आए हुए मेहमानों का तिलक लगा कर स्वागत किया और स्वागत गीत आरंभ है प्रचंड गाया।

 

Netaji 4

और पढ़ें

Netaji

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी और मेडिकल कॉलेज में सामूहिक योगाभ्यास, हजारों छात्रों ने लिया स्वस्थ जीवन का संकल्प

IMG 20260621 203107

Jamshedpur के अंकित शर्मा बने SDM, दूसरे प्रयास में हासिल की सफलता, पिता के सपने को किया साकार

Untitled Design 32 1

अंतर्राष्ट्रीय Yoga दिवस पर चम्पाई सोरेन ने धुर्वा में किया योगाभ्यास कहा- योग स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली का आधार

Untitled Design 31 5

जमशेदपुर में बढ़ी चेन Snatching की घटनाएं सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के पास महिला से सोने की चेन छीनकर फरार हुआ बदमाश

Untitled Design 28 6

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम Enterprise मंत्रालय ने मनाया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से दिया निवारक स्वास्थ्य देखभाल का संदेश

Untitled Design 27 5

मुंबई अंतर्राष्ट्रीय Film महोत्सव 2026 में भारती और बीबो का विश्व प्रीमियर भारत की महान महिलाओं की प्रेरक गाथाओं को मिला नया मंच

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied