मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

सिंहभूम चैम्बर में पुलिस अधिकारियों के साथ व्यापारियों का सीधा संवाद।

On: June 5, 2024 11:45 PM
Follow Us:
सिंहभूम

जमशेदपुर : सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, भा.पु.से. एवं जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारियों के साथ व्यवसायियों एवं उद्यमियों विशेषकर आभूषण व्यापारियों का गुरूवार, दिनांक 06 जून, 2024 को संध्या 6.15 बजे सीधा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस दौरान शहर की विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं बाजारों, दुकानों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की जायेगी। यह जानकारी अध्यक्ष विजय आनंद मूनका एवं मानद महासचिव मानव केडिया ने संयुक्त रूप से दी।

यह भी पढ़े :टाटा स्टील जू ने सामान्य तेंदुए और धारीदार लकड़बग्घे के लिए नए बाड़ों का उद्घाटन किया।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

अध्यक्ष एवं महासचिव ने बताया कि सोनारी एम.बी ज्वेलर्स लूटकांड के पश्चात बाजार एवं दुकानों विशेषकर आभूषण के दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक ने चैम्बर आकर सदस्यों को संबोधित करने की स्वीकृति प्रदान की है। इस दौरान उनके साथ उनके अधीनस्थ पुलिस अधिकारीगण भी उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम में शहर की विधि-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, बाजारों एवं दूकानों में सुरक्षा की चौक-चौबंद व्यवस्था, चौक-चौराहों पर पुलिस बल की उपलब्धता, रात्री कालीन पुलिस गश्ती, चेकपोस्टों पर दुरूस्त चेकिंग व्यवस्था संबंधित मुद्दों पर चर्चा की जायेगी तथा आभूषण व्यापारी अपनी बातों को उनके समक्ष रखेंगे।

यह भी पढ़े :राही ट्रस्ट के माध्यम से हिंद आश्रम, बर्मामाइंस, जमशेदपुर मे रात्रि भोजन का वितरण किया गया।

सिंहभूम चैम्बर के अन्य पदाधिकारियों उपाध्यक्ष अनिल मोदी, अधिवक्ता राजीव अग्रवाल, पुनीत कांवटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, सचिव भरत मकानी, अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया, विनोद शर्मा, सुरेश शर्मा लिपु एवं कोषाध्यक्ष सीए अनिल रिंगसिया, ने चैम्बर में पुलिस प्रशासन के इस दौरे पर सभी आभूषण व्यापारियों से उपस्थित होकर इसका लाभ उठाने का आग्रह किया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment