मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

Postal Ballot Facility Center built in Jamshedpur: जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र, 19 से 21 मई तक चलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया

On: April 17, 2024 5:06 PM
Follow Us:
चुनाव महापर्व 2024

जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय जमशेदपुर में बनाया गया पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र

निर्वाचन हेतु प्रतिनियुक्त पदाधिकारी/कर्मी/पुलिसकर्मी पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र/ मतदान केन्द्र में करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

19 से 21 मई तक चलेगी पोस्टल बैलेट से मतदान की प्रक्रिया

---Advertisement---
Netaji Advertisement

जमशेदपुर: ‘कोई मतदाता छूटे नहीं’ के उद्देश्य से भारत निर्वाचन आयोग के पहल पर निर्वाचन कार्य में कार्यरत / प्रतिनियुक्त अन्य पदाधिकारियों/कर्मियों को पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान कराया जाना है। शत प्रतिशत चुनाव ड्यूटी में तैनात पदाधिकारियों/ कर्मियों/ पुलिसकर्मियों सहित अन्य लोगों को पोस्टल बैलेट से मतदान कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के द्वारा जिला मुख्यालय में अवस्थित जमशेदपुर कॉपरेटिव कॉलेज, एसडीओ कार्यालय धालभूम और आईटीडीए कार्यालय को पोस्टल बैलेट सुविधा केन्द्र एवं मतदान केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।

निर्गत आदेश के आलोक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 44-बहरागोडा, 45-घाटशिला (अ.ज.जा.), 46-पोटका (अ.ज.जा.) 47-जुगसलाई (अ.जा.) क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी के लिए कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल में मतदान करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : लोको कॉलोनी में सात दिवसीय पहाड़ी पूजा का आयोजन 24 अप्रैल से।

इसी प्रकार,

48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी के लिए कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के साइंस ब्लॉक (लैब-1) में मताधिकार करने की सुविधा रहेगी।

वहीं, 49-जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र हेतु प्रतिनियुक्त पीठासीन पदाधिकारी, मतदान पदाधिकारी 1, 2, 3, 4 तथा अन्य पदाधिकारी व कर्मी के लिए कॉपरेटिव कॉलेज, जमशेदपुर के साइंस ब्लॉक (लैब-3) को मतदान हेतु सुविधा केन्द्र के रूप में अधिसूचित किया गया है।

9-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल (Police Personnel) तथा झारखंड राज्य के अन्य जिला के मतदाता सूची में निबंधित मतदाता एसडीओ कार्यालय, धालभूम अवस्थित कार्यपालक दण्डाधिकारी कक्ष में पोस्टल बैलेट से अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

9-जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आवश्यक सेवा के रूप में चिन्हित मतदाता (मीडिया कर्मी सहित) अधिसूचित मतदान केन्द्र आईटीडीए कार्यालय, जमशेदपुर में पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment