मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

एनटीटीएफ के 4 छात्रों का किर्लोस्कर कंपनी में चयन, 3.80 लाख के पैकेज पर लॉक

On: March 23, 2024 6:51 PM
Follow Us:
एनटीटीएफ के 4 छात्रों का किर्लोस्कर कंपनी में चयन, 3.80 लाख के पैकेज पर लॉक

जमशेदपुर: एनटीटीएफ के गोलमुरी स्थित आर डी टाटा तकनीकी संस्थान मे बीते दिनों बैंगलोर स्थित किर्लोस्कर कंपनी द्वारा कैंपस सिलेक्शन किया गया। जिसमे सर्वप्रथान लिखित परीक्षा,छात्रों की व्यक्तिगत प्रतिभा, तकनीकी क्षमता को परखा गया एवं फाइनल सिलेक्शन इंटरव्यू राउंड के बाद किया गया। जिसमे छात्रों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देते हुए संस्थान को गौर्वांगित किया। बैंगलोर स्थित किर्लोस्कर कंपनी द्वारा एनटीटीएफ के 04 छात्रों को 03.80लाख के पैकेज पर लॉक किया गया। सभी छात्रों ने तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रक्रिया में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दे अपनी जगह इस कंपनी में बनाई।

सभी चयनित छात्र एनटीटीएफ के फाइनल ईयर के डिप्लोमा इन इलेक्ट्रॉनिक के है। तीनों राउंड के सिलेक्शन प्रोसेस के बाद अंकित सिंह, गौतम शर्मा, शुभम यादव, कुमारी नंदिनी साहू को चुना गया। सभी छात्रों को किर्लोस्कर ने 03.80 लाख की पैकेज पर बैंगलोर स्थित कंपनी के लिए लॉक किया है।छात्रों की इस उपलब्धि पर संस्थान गौर्वांगित है। इसमें संस्थान के प्लेसमेंट पदाधिकारी नेहा एवं मिथिला ने सहयोग किया। प्राचार्य प्रीता जॉन ने सभी छात्रों को उनके उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी। उप प्राचार्य रमेश राय के साथ पंकज कु गुप्ता, दीपक सरकार, हरीश कुमार, शर्मिष्ठा, हीरेश साथ उप-प्रबंधन प्रशासनिक अधिकारी वरुण कुमार ने भी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

यह भी पढ़ें : तिलक लगाकर होली खेले, वाटर हार्वेस्टिंग एवं पौधारोपण कर जल को बचाए सुबोध झा

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment