मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

250 लड़कियों को ब्लैकमेलिंग, 100+ के साथ बलात्कार और धर्म परिवर्तन की हकीकत को बयां करती स्टोरी है – अजमेर 92

On: July 15, 2023 7:21 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

---Advertisement---
Netaji Advertisement
THE NEWS FRAME

AJMER 92 : Cinema

अजमेर दरगाह के चिस्ती ख़ादिमो द्वारा हिंदू बच्चियों के रेप की कहानी है अजमेर 92, कुछ बर्बाद हो गई, कईयों ने कर ली थी आत्महत्या।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
एक ऐसी दर्दनाक हकीकत है अजमेर 92 जिसे जानकर एक सामाजिक प्राणी की रूहे कांप उठेंगी। सच्ची घटना पर आधारित यह महज एक सिनेमा नहीं बल्कि उन 250 लड़कियों का दर्द है जो हर बार, हर इंसान से यह सवाल करती है कि उनका गुनाह क्या था?
धर्म की आड़ में किसी की बहन, बेटी और मां के साथ निर्दयतापूर्ण दुर्व्यवहार करना बताती है कि आप एक सभ्य समाज में नहीं रहते। किसी का ईश्वर ऐसा करने की इजाजत नहीं देता जैसा इन पाखण्डी, धूर्त समाज के वहशी दरिंदों ने किया है। हमारा समाज ऐसे लोगों को कभी स्वीकार नहीं कर सकता जो धर्म और जाति के नाम पर किसी स्त्री के साथ ऐसा घिनौना कुकृत्य करने के बारे में केवल विचार ही रखता हो।
ऐसी ही घिनौनी और दर्दनाक हकीकत पर बनी मूवी है – अजमेर 92
अजमेर 92 एक ऐसे गैंग रेप कांड पर बनी फिल्म है, जिसकी हकीकत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। इस पर बनी फिल्म ‘अजमेर 92’ (Ajmer 92) का टीजर जारी कर दिया गया है। यह 21 जुलाई को रिलीज हो सकती है।

क्या है वह दर्दनाक घटना? आइये जानते हैं।
हम आपको ले चलते हैं आज से 31 साल पहले, वर्ष 1992, अप्रैल के महीने में, राजस्थान राज्य के अजमेर में सैकड़ों लड़कियों के साथ हुई हैवानियत की खबर जब पूरे देश को मालूम हुई तो उनको अंदर तक झकझोर कर रख दिया था। यह खबर एक अखबार के फ्रंट पेज पर छपी थी जिसपर लिखा था – सोफिया गर्ल्स कॉलेज की 100 से अधिक लड़कियों के साथ हुए दुष्कर्म की कहानी। साथ ही उनकी न्यूड फोटोज ब्लर करके लगाई गई थी। जिसे देख पहली बार पूरा देश हिल गया था, लोगों में हलचल मच गई थी।
THE NEWS FRAME
आपको बताते हैं कि देश के सबसे बड़े रेप कांड पर बनी फिल्म “Ajmer 92” का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
यह हकीकत कहती है कि अजमेर दरगाह के कुछ चिस्ती ख़ादिमो द्वारा हिंदू बच्चियों के साथ किया गया था रेप। कुछ बच्चियां बर्बाद हो गई, कईयों ने कर ली थी आत्महत्या।
बलात्कारीयों में मुख्य ख़ादिमो के नाम थे – मोहम्मद फारूक चिश्ती (प्रेसिडेंट ऑफ़ अजमेर यूथ कांग्रेस), मोहम्मद नफ़ीस चिश्ती (प्रेसिडेंट ऑफ़ अजमेर इण्डियन नेशनल कांग्रेस), मोहम्मद अनवर चिश्ती (जॉइंट सेक्रेटरी ऑफ़ अजमेर इण्डियन नेशनल कांग्रेस)।
जानकारी के अनुसार शहर के रसूखदार परिवारों के लड़कों ने हिन्दू लड़कियों के साथ जबरन दुष्कर्म किया था। यह आरम्भ तो हुआ एक के साथ लेकिन दुष्कर्म का सिलसिला चल पड़ा। पहले एक का दुष्कर्म किया गया, फिर उसका आपत्तिजनक फोटो खींच लिया गया और शहर भर में सर्कुलेट करने की धमकी दी गई।
और यहीं से शुरू हुई, बच्चियों के बलात्कार का सिलसिला।
लड़की, घर और समाज की इज्जत के लिए फोटो डिलीट करने की भीख मांगती रही। हैवानियत के दरिंदों ने वादा किया कि वे सर्कुलेट नहीं करेंगे जिसके बदले में उन्होंने एक शर्त रख दी।
शर्त सुनकर किसी भी जिंदा इंसान का दिमाग हिल जाएगा। उन्होंने रेप पीड़ित छात्रा से अपनी दूसरी सहेली को लाने को कहा और इस तरह एक-एक कर 100+लड़कियां उनके हवस का शिकार बन गईं। उन 100+ लड़कियों के साथ गैंग रेप हुआ। साथ ही 250 लड़कियों की न्यूड फोटो सर्कुलेट कर दी गई। अपनी इज्जत की खातिर कई लड़कियां यह सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और एक के बाद एक कई लड़कियों ने सुसाइड कर लिया।
इस खबर के छपते ही देश में हाहाकार मच गया। जिसकी तुरंत जांच के आदेश दे दिए गए। जिसमें नामी परिवारों के लड़कों का नाम सामने आया – आरोपी फारुक चिश्ती, नफीस चिश्ती, अनवर चिश्ती। इनका परिवार अजमेर की दरगाह में काम करते थे और तीनों यूथ कांग्रेस से भी जुड़े हुए थे। जांच में पुलिस ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और इस पूरे मामले में अजमेर दरगाह के 18 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
यह मामला जितना आसान दिखाई दे रहा था उतना आसान नहीं था। जब पीड़ित लड़कियों को बयान देने के लिए बुलाया गया तो ज्यादातर लड़कियों ने चुप्पी साध ली। परिवार को जान से मारने की धमकी जिसे मिले वह कैसे मुंह खोल सकता है? लेकिन दो लड़कियों ने हिम्मत दिखाई और अपने बयान पर डटी रहीं। कानूनी प्रक्रिया चली और लंबे समय के बाद फैसला सुनाया गया। जानकारी के मुताबिक आरोपियों में से 8 को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी लेकिन कुछ समय बाद उनमें से 4 को बरी कर दिया गया और 4 की सजा उम्र कैद से हटा कर 10 साल कर दी गई।

सिनेमा ‘अजमेर 92’ (AJMER 92)

रिलायंस इंटरनेट (RELIANCE ENTERTAINMENT) के बैनर तले बनी फिल्म ‘अजमेर 92’ का टीजर आउट हो गया है।  जो कि 21 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगा। इस फिल्म के डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह (Directed by Pushpendra Singh) जबकि इसके प्रोड्यूसर उमेश कुमार तिवारी (Produced by Umesh Kumar Tiwari) हैं। फिल्म में एक्टिंग करने वाले मुख्य किरदारों में हैं करन वर्मा, सुमित सिंह, राजेश शर्मा, मनोज जोशी, आकाश दहिया और ईशान मिश्रा जो कि अहम किरदारों में नजर आएंगे।

RELIANCE ENTERTAINMENT PRESENTS ‘AJMER 92’… TEASER OUT NOW… A #RelianceEntertainment presentation, #Ajmer92 will release in *cinemas* on 21 July 2023… Stars #KaranVerma, #SumitSingh, #BrijendraKala, #ZarinaWahab, #SayajiShinde and #ManojJoshi.

Teaser 🔗:… pic.twitter.com/S5jBMhjwTS

— taran adarsh (@taran_adarsh) July 13, 2023

---Advertisement---
Netaji Advertisement

और पढ़ें

Untitled Design 5 12

Jamnagar हत्याकांड जहरीली शराब में साइनाइड मिलाकर पति की हत्या का आरोप दो साल बाद खुला सनसनीखेज मामला

Untitled Design 4 9

Jamshedpur में कथित प्रेम प्रसंग को लेकर हाई वोल्टेज ड्रामा युवक घायल मिला दोनों पक्षों ने लगाए गंभीर आरोप

IMG 20260730 150620

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 9.2 किलो गांजा, नकदी व बाइक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

Add A Heading 8 5

Kaimur में छात्रा के कथित अपहरण का प्रयास नाकाम ऑटो में नशीला पदार्थ सुंघाने और इंजेक्शन देने का आरोप कूदकर बचाई जान

Add A Heading 5 6

Kanpur में लव मैरिज का दर्दनाक अंत पत्नी की हत्या के बाद युवक ने की आत्महत्या रिश्ते और विवाद की हर पहलू से जांच

TNF 1

Meerut में सनसनीखेज वारदात युवती को माथे पर दो गोलियां मारने के बाद युवक ने खुद को भी गोली मारकर दी जान

Leave a Comment

💬
TNF AI असिस्टेंट
● ताज़ा खबरों के लिए तैयार
नमस्ते! 👋 मैं आपका TNF AI असिस्टेंट हूँ। आप हमारी वेबसाइट की कोई भी खबर, topic या इंटरनेट का कोई भी सवाल यहाँ पूछ सकते हैं!