मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

25 मई मतदान तिथि: जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 4, 2024 4:07 PM
Follow Us:
25 मई मतदान तिथि: जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

तीन विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग पार्टी डिस्पैच और मतदान पश्चात ईवीएम/वीवीपैट के रिसीविंग को लेकर दिये आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर: 25 मई मतदान दिवस, जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों का जायजा लेने के उद्देश्य से कोऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान दल के लिए डिस्पैच सेंटर, चुनाव सामग्री, रिसीविंग सेंटर और निर्धारित स्ट्रांग रूम व मतगणना कक्ष की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कॉपरेटिव कॉलेज के निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष, पार्टी एजेंट की एंट्री, मतदान के उपरांत मतदान दल के स्ट्रांग रूम में इवीएम जमा करने, जमशेदपुर लोकसभा के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों लिए बनने वाले मतगणना कक्ष आदि पहलुओं की समीक्षा कर भवन निर्माण विभाग के अभियंता को जरूरी निर्देश दिए।

25 मई मतदान तिथि: जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद
मतदान : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर किया को- ऑपरेटिव कॉलेज का निरीक्षण, उप विकास आयुक्त, पीडी आईटीडीए, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर समेत अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

को-ऑपरेटिव कॉलेज भवन में मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा।

साथ ही चुनाव प्रक्रिया के सुचारू व्यवस्था के संबंध में वरीय अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने कहा जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी एवं जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र का डिस्पैच सेंटर कोऑपरेटिव कॉलेज जबकि पोटका, घाटशिला और बहरागोड़ा विधान सभा क्षेत्रों की पोलिंग पार्टी का डिस्पैच सेंटर एलबीएसएम कॉलेज करनडीह होगा। सभी विधानसभा क्षेत्रों के लिए कोऑपरेटिव कॉलेज को रिसीविंग सेंटर बनाया गया है। को-ऑपरेटिव कॉलेज भवन में मतगणना केन्द्र एवं स्ट्रांग रूम बनाया जाएगा।

यह भी पढ़ें : मतदाता जागरूकता कार्यक्रम: प्रखंड विकास पदाधिकारी, घाटशिला ने सबर बस्ती एवं हाट बाजार में लगाया वोटर चौपाल, मतदान के लिए किया प्रेरित

निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान ईवीएम का परिवहन सुविधाजनक तरीके से किया जा सके इसको लेकर संबंधित अधिकारियों को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने निर्देशित किया। इस क्रम ने उन्होंने उक्त परिसर में सभी आवश्यक केन्द्रों के गठन, आरओ व पर्यवेक्षक रूम, वाहन कोषांग, मीडिया सेंटर एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सभी जरूरी व्यवस्था की समीक्षा की और चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित मानदंडों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। पोलिंग पार्टी की सुविधा के लिए साइनेज आदि लगाने के भी निर्देश दिए।

इस मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, पीडीआईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनंत कुमार, एसओआर श्री महेंद्र कुमार, निदेशक एनईपी श्री अजय कुमार साव, अपर नगर आयुक्त मानगो नगर निगम श्री रंजीत लोहरा, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री पंचानन उरांव, भवन निर्माण विभाग के अभियंता समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद थे।

IQS banner
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment