मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

14 फरवरी को रांची आ रहीं हैं महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

On: February 10, 2025 10:39 PM
Follow Us:

झारखण्ड/रांची (जय कुमार): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 2 दिन की दौरे पर झारखंड आ रहीं हैं. रांची में वह बीआईटी मेसरा के डायमंड जुबिली समारोह में शामिल होंगी. प्रशासन ने उनके आगमन से पहले सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दीं हैं. राष्ट्रपति 14 फरवरी को रांची पहुंचेंगी और अगले दिन बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में शामिल होंगी. अधिकारी ने कहा है कि बीआईटी मेसरा में शैक्षणिक उत्कृष्टता, शोध और तकनीकी नवाचार के 70 साल पूरे होने का जश्न मनाया जायेगा.

राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा तीन लेयर में की जा रही है. बता दें राष्ट्रपति बीआईटी मेसरा के हीरक जयंती समारोह में 15 फरवरी को शामिल होंगी.

---Advertisement---
Netaji Advertisement

Read More : 38 वें नेशनल गेम्स में मॉडर्न पेंटाथलन में तनु कुमारी, शोभा महतो, अनु कुमारी ने झारखंड को दिलाया रजत पदक

उपायुक्त (डीसी) मंजूनाथ भजंत्री ने राष्ट्रपति के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक की

आधिकारिक बयान के अनुसार, उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए. डीसी ने अधिकारियों से प्रोटोकॉल के मुताबिक समय पर तैयारियां पूरी करने को कहा- उन्होंने अधिकारियों को हवाई अड्डा, राजभवन और कार्यक्रम स्थल समेत प्रमुख स्थानों पर नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी तैनात करने का भी निर्देश दिया. उनकी सुरक्षा में 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया जायेगा. सुरक्षा में 10 आइपीएस अधिकारी की भी तैनाती होगी.

बता दें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आगमन को लेकर रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है. रिपोर्ट्स की मानें तो 14 व 15 फरवरी को ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जायेगा. 14 फरवरी को राष्ट्रपति एयरपोर्ट से हरमू बाइपास होकर राजभवन पहुंचेंगी. इस दौरान आधा से एक घंटा पहले ट्रैफिक रोक दिया जायेगा.ट्रैफिक रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग भी की जायेगी. कई जगह ड्रॉप गेट बनाये जायेंगे.

1000 पुलिसकर्मियों की होगी तैनाती

ट्रैफिक संभालने के लिए ट्रैफिक डीएसपी, इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों को हर रोड में तैनात किया जायेगा. उनकी सुरक्षा को लेकर डीआइजी सह एसएसपी, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, एएसपी सीसीआर सहित 10 आइपीएस, 20 से अधिक डीएसपी और काफी संख्या में जिला बल, स्पेशल ब्रांच के इंस्पेक्टर भी लगाये जायेंगे. सुरक्षा में रांची पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बल, सेना के जवान की भी तैनाती रहेंगे. रांची पुलिस, रैपिड एक्शन पुलिस, जैप, इको, जिला बल की लाठी पार्टी तैनात रहेगी. ऊंची इमारतों से भी सुरक्षाकर्मी निगहबानी में लगे रहेंगे. साथ ही स्पेशल ब्रांच के पुलिसकर्मी सादे लिबास में विभिन्न इलाकों में तैनात रहेंगे. सेना के जवान भी अपने स्तर से जगह-जगह तैनात रहेंगे.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment