मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

वीणापाणी पाठशाला के 120 विद्यार्थियों ने श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाई सरस्वती पूजा

C76c181512a7978bdd2551cb013ba211
On: January 27, 2026 9:42 AM
Follow Us:
New
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर:-स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में बारीडीह स्थित कार्यालय परिसर में सरस्वती पूजा का आयोजन हर्षोल्लास और भक्तिमय वातावरण में किया गया। इस पावन अवसर पर ताइक्वांडो क्लास एवं वीणापाणी पाठशाला के कुल 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय भी उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देते हुए शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। पूजा के दौरान बच्चों ने विद्या की देवी माँ सरस्वती की आराधना कर अपने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शनिवार, 24 जनवरी को विधि-विधान के साथ मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे अनुशासन और आस्था के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर ट्रस्ट से जुड़े अनेक गणमान्य लोग एवं अभिभावक उपस्थित थे, जिनमें प्रमुख रूप से सुबोध श्रीवास्तव, अशोक कुमार, नीरज सिंह, अजय कुमार, मीरा सिंह, पुतुल सिंह, प्रकाश कोया, मनोरमा, शिवानी, अभय सिंह, काकुली मुखर्जी, राकेश कुमार, दीपू सिंह, असीम पाठक, प्रदीप, जय, रुपेश, मधु कुमारी, जगबंधु, दीपिका, निशा, गोपाल कुमार, पूजा कौर, लीजा शर्मा और तुषार शर्मा शामिल थे।

आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Comment