मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा “एक शाम झारखण्ड पुलिस के नाम” सीजन 4 का आयोजन बॉलीवुड के गजल सम्राट चंदन दास बिखेरेंगे अपनी जलवा

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: November 25, 2023 5:29 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

A 2

भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री भरत सिंह के द्वारा आगामी 25 नवंबर शाम 5 बजे से एक्स एल आर आई ऑडिटोरियम बिष्टुपुर में “एक शाम झारखंड पुलिस के नाम” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें झारखण्ड पुलिस के जो लोग शहीद हुए है उनके परिवारजनों को सम्मानित किया जायेगा, साथ ही झारखण्ड पुलिस में जो अच्छे कार्य कर रहे हैं उन्हें भी सम्मानित किया जायेग। 

इस कार्यक्रम में देश के प्रख्यात गज़ल सम्राट श्री चंदन दास अपने गजलों से लोगों का मनोरंजन करेंगे, गजल गायकी में श्री चंदन दास ने कई हिट एलबम दिये हैं और इन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा गया है। इनके एलबमों में दीवानगी, गुज़ारिश, तमन्ना, इश्क, अरमान आदि प्रमुख हैं. इस कार्यक्रम में बॉलीवुड के प्रख्यात हास्य कलाकार सौरव चक्रवर्ती भी (रीयल वॉयस ऑफ मौटू पतलू और ओगी फेम) अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।

यह जानकारी भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह ने देते हुए बताया कि इस तरह का कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है जिसमें बॉलीवुड के कई नामचीन फिल्मी हस्तियों ने अपनी कला से जमशेदपुर के लोगों का मनोरंजन किया है। जिनमें कुमार सानू, टेरेन्स लुईस, सरोज खान, राजू खान, पंकज उधास, महिमा चौधरी, विनोद राठौड़, शब्बीर कुमार, मो० अजीज, अनवर हुसैन एवं देबाशीष दासगुप्ता आदि प्रमुख हैं।

श्री भरत सिंह ने बताया कि झारखण्ड पुलिस का मनोबल बढ़ाने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आगे भी आयोजित होते रहेंगे।

आज के इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से भरत सिंह वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष भरत सिंह संस्था के संरक्षक कमल किशोर अग्रवाल, शक्ति सिंह, मनोज सोनी, एस० पी०. सिंह, संजीव मिश्रा, मो०. सगीर आदि उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

Link copied