मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग में आयोजित हुआ फेयरवेल पार्टी।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: September 6, 2024 10:02 AM
Follow Us:
करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग में आयोजित हुआ फेयरवेल पार्टी
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर: 5 सितंबर 2024 शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर करीम सिटी कॉलेज, साकची, जमशेदपुर के उर्दू विभाग के विद्यार्थियों ने स्नातक उर्दू के उन विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया जो इस वर्ष स्नातक तक की शिक्षा पूर्ण कर उच्च शिक्षा के लिए आगे बढ़ रहे हैं। समारोह कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे महाविद्यालय का उर्दू विभाग एक प्रमुख विभाग रहा है और इस विभाग में जकी अनवर और डॉ मंजर काजमी जैसे कई उर्दू के बड़े-बड़े साहित्यकारों और शायरों ने अपनी सेवाएं दी हैं और बड़े-बड़े साहित्यकार यहां से पैदा भी हुए हैं। यही कारण है कि विश्व स्तर पर हमारे उर्दू विभाग की चर्चा रही है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा संकाय, करीम सिटी कॉलेज, मानगो, जमशेदपुर में शिक्षक दिवस समारोह।

हमें इस विभाग से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।प्राचार्य के अलावा विभाग के प्राध्यापक प्रो गौहर अजीज, डॉ शाहबाज अंसारी और डॉ अफसर काजमी (विभागाध्यक्ष) ने भी सभा को संबोधित किया और आवश्यक निर्देश दिए। कार्यक्रम की शुरुआत तिलावत-ए-कुरान से हुई। मोहम्मद मिनहाज ने स्वागत भाषण दिया, आयशा फिरदौस ने अपनी गजलें सुनाईं और सदफ अत्तारिया ने सभी विद्यार्थियों की तरफ से अपनी भावनाओं को व्यक्त किया।

इतिहास के प्राध्यापक डॉ मोहम्मद शाहनवाज तथा फिलॉसफी के डॉ मुजाहिदुल हक की उपस्थिति से कार्यक्रम प्रतिष्ठित हुआ।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment