मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

मानगो में दिनदहाड़े घर से लैपटॉप चोरी, पुलिस गश्ती पर उठाए सवाल – विकास सिंह

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 19, 2024 7:16 PM
Follow Us:
मानगो में दिनदहाड़े घर से लैपटॉप चोरी, पुलिस गश्ती पर उठाए सवाल - विकास सिंह
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

घर से लैपटॉप चोरी, पुलिस गस्ती नहीं, अवैध धंधा वालों के साथ मस्ती करती हैं – विकास सिंह

मानगो: उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना बस्ती स्थित मंगल कॉलोनी में रहने वाले राम कृष्णा शर्मा के घर से बुधवार को दिनदहाड़े चोरों ने लैपटॉप उड़ा दिया। चोरी की घटना के बाद पीड़ित ने भाजपा नेता विकास सिंह को मामले की जानकारी दी।

घटना का विवरण:

श्री शर्मा ने बताया कि वे सुबह करीब 10:30 बजे स्नान कर पूजा कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने घर का मुख्य दरवाजा खुला छोड़ दिया था। उनकी पत्नी बिंदु शर्मा उस समय घर पर नहीं थीं। उसी कमरे में उनका बेटा शुभम शर्मा सो रहा था।

कुछ देर बाद जब शुभम उठा तो उसने देखा कि लैपटॉप गायब है। उसने अपनी मां को फोन कर जानकारी ली, लेकिन उन्होंने बताया कि उन्होंने लैपटॉप नहीं लिया है।

पड़ोसियों से पूछताछ करने पर पता चला कि सुबह करीब 11 बजे एक महिला और एक लड़का उनके घर से कुछ सामान लेकर निकल रहे थे। संदेह है कि उसी लड़के ने लैपटॉप चोरी किया है।

यह भी पढ़ें : टॉय बैंक जमशेदपुर ने ग्रामीण बच्चों के बीच खुशियां बांटीं

भाजपा नेता ने उठाए सवाल:

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद भाजपा नेता विकास सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने उलीडीह थाना प्रभारी से फोन पर बात कर घटना की जानकारी दी और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का लैपटॉप बरामद करने की मांग की।

श्री सिंह ने कहा कि थाना और टाइगर मोबाइल की गश्ती नहीं होने के कारण अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस गश्ती कम करती है और अवैध धंधों में लिप्त लोगों के साथ मिलकर मस्ती करती है।

क्या बोली पुलिस:

इस मामले में उलीडीह थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो देखें:

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Learn With Fun – IQS.ONE
Learn With Fun – IQS.ONE