मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

तीन साल बाद नींद से जगे हैं और उनके कार्यकाल में जनता के हितों पर लगे घाव को कुरेद कर हरा कर रहे हैं – सुबोध कुमार श्रीवास्तव

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: June 27, 2023 5:47 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

A 2

भारतीय जनतंत्र मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष सुबोध कुमार श्रीवास्तव ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा अपने समय की योजनाओं का निरीक्षण करने के नाम पर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण करने और वक्तव्य देने पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि श्री दास द्वारा चुनाव हारने के साढ़े तीन साल बाद नींद से जगे हैं और उनके कार्यकाल में जनता के हितों पर लगे घाव को कुरेद कर हरा कर रहे हैं.

सुबोध ने कहा है कि पीएम आवास योजना का निरीक्षण करते समय उन्हें उन दर्जनों घरों पर भी जाना चाहिए जिन्हें उन्होंने पीएम आवास के नाम पर ध्वस्त कर दिया था और जिनका गत तीन वर्षों में पुनर्निर्माण हो चुका है. पीएम आवास की नींव की खुदाई भी उनके समय शुरू नहीं हुई थी. उन्हें यह भी बताना चाहिए कि बागुनहातु में स्वीकृत पीएम आवास को उनके कार्यकाल में किस कारण से वापस ले लिया गया? क्या इस स्थान को वे अपने चहेतों को देना चाहते थे. वैसे भी पीएम आवास योजना पूरे देश में और झारखंड के सभी ज़िलों में चल रही है.

मोहरदा पेयजल परियोजना स्थल पर जाने में तो श्रीमान रघुवर दास जी को  पश्चाताप करना चाहिए कि अपने स्वार्थ और अकड़ में इस क्षेत्र की जनता को उन्होंने एक घटिया योजना दे दिया जिसमें पिछले 3 साल में दर्जनों सुधार करने के बाद बहुत सारी ख़ामियाँ रह गई हैं और अब इसका फ़ेज़ 2 तैयार करना पड़ रहा है. 2005-06 में विश्व बैंक की सहायता से जुस्को मोहरदा पेयजल परियोजना बना रहा था, पर वित्त मंत्री और नगर विकास मंत्री के रूप में श्री दास ने एनओसी नहीं दिया. इसकी जगह 35 करोड़ के खर्च पर वर्तमान योजना बनाया, नहीं तो बिरसा नगर, बारीडीह, बाग़ुन नगर, बागुनहातु की जनता जमशेदपुर की तरह 2007 से ही जुस्को का पानी पी रही होती. क्या श्री दास इसका जवाब देंगे? 

मणिपाल मेडिकल कॉलेज, वीमेंस विश्वविद्यालय, प्रोफेशनल बिल्डिंग का श्रेय लेते समय श्री दास को  कारण बताना चाहिए कि ये योजनाएँ उनके कार्यकाल में क्यों पूरा नहीं हो सकीं और क्यों नही चालू हो सकीं. अब जब श्री दास ऐसी योजनाओं की याद जमशेदपुर पूर्वी की जनता को 3 साल बाद दिलाने निकले हैं तो उन्हें यह भी बताना चाहिए कि विगत तीन वर्षों तक इनके बारे में उनकी याददाश्त कहाँ चली गई थी या ऐसा भ्रम वे जनता के बीच हार के सदमा से उबरने के लिए अगला चुनाव आता देख कर रहे हैं.

यही स्थिति रही तो वे श्री नरेन्द्र मोदी को 2019 में पूर्ण बहुमत से प्रधानमंत्री बनने का श्रेय भी एक दिन लेंगे कारण कि यह भी उन्हीं के मुख्यमंत्री कार्य काल में हुआ था. अब श्री दास जनता के बीच भ्रम फैलाने में जुट ही गए हैं तो भारतीय जनतंत्र मोर्चा उन्हें निराश नहीं करेगा और उनके कार्यकाल की कारगुज़ारियों को एक एक कर सामने लाएगा, इनके बारे में जनता की यादें ताज़ा करेगा.

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

और पढ़ें

Sadak

सड़क सुरक्षा एवं चाइल्ड हेल्पलाइन को लेकर कौशल विकास केंद्र में चलाया जागरूकता अभियान

Aa

पंचायत सचिवालय और आयुष्मान आरोग्य मंदिर का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

A

“स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु अभियान” के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश – सांसद जोबा माझी

Geeta Koda

BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का रांची में भव्य स्वागत, गीता कोड़ा रहीं मौजूद

WhatsApp Image 2026 06 06 At 7.18.41 PM

नलिता पंचायत के कायदा-जुगीडीह गांव में छऊ नृत्य सह प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित, मेधावी छात्र-छात्राओं व नौकरी प्राप्त युवाओं का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2026 06 06 At 7.18.14 PM

यातायात सुगम बनाने के लिए एनएच अन्तर्गत सभी रेलवे क्राॅसिंग पर करें रोड ओवर ब्रिज का निर्माण: जोबा माझी

Leave a Comment

Link copied