मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

डॉ अशरफ बद्र को साज़िश के तहत बदनाम करने का लगा था आरोप, जिसके खिलाफ मानगो नर्सिंग होम एसोसिएशन ने बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: December 26, 2022 1:35 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल डॉक्टर अशरफ बदर और नर्सिंग होम एसोसिएशन के सदस्य 

Jamshedpur : सोमवार 26 दिसम्बर, 2022

मानगो स्थित नर्सिंग होम में बीते दिनों हुए बवाल को लेकर आज मानगो नर्सिंग होम एसोसिएशन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई। जिसमें नर्सिंग होम के मालिक डॉक्टर अशरफ बदर ने सच्चाई से प्रेस – मीडिया बंधुओं को अवगत कराया। 

बता दें कि यह मामला 17 दिसंबर, 2022 का है। जिसमें 16 वर्षीय मोहम्मद जैद का गलत इलाज करने का आरोप परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया गया था। और इस मामले की शिकायत परिजनों ने एसएसपी कार्यालय जाकर की थी।

विस्तार से बताते चलें कि उस दिन के हुए बवाल और डॉक्टर बदर को बदनाम करने की साजिश से आहत होकर आज नर्सिंग होम एसोसिएशन ने डॉक्टर अशरफ बदर के क्लीनिक पर प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। कॉन्फ्रेंस द्वारा यह जानकारी दी गई कि जो भी  मामला हुआ था उसकी उच्च अधिकारी के द्वारा एक मेडिकल टीम का गठन किया गया है। जो इसकी जांच करेगी। 

डॉक्टर अशरफ बदर ने आगे कहा की मोहम्मद जैद के घर वाले किसी रियाज के बोलने पर मुझसे पैसों की मांग रहे थे। यदि मेरी गलती है और गठित मेडिकल टीम के द्वारा यह साबित हो जाता है तो मैं हर्जाना देने के लिए भी तैयार हूं। यदि वे निर्दोष साबित होंगे तो वह किसी तरह की आर्थिक मदद नहीं करेंगे। और अगर यह साबित नहीं होता है कि मेरी गलती थी तो फिर मैं हर उन लोगों के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा जो मुझे बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। 

कुछ लोग डॉक्टर के खिलाफ सोशल मीडिया पर गलत बातें लिख रहे हैं इस पर भी डॉक्टर ने कहा कि इसके खिलाफ भी वह लीगल एक्शन लेंगे। 

जैद को टीबी की दवाई चलाने के सवाल पर डॉक्टर ने सफाई देते हुए कहा कि टीबी की दवा का कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है वह एक ऐसी दवाई है जिससे किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचती है।

आपको बता दें कि प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी मृत्युंजय सिंह ने बताया कि डॉ अशरफ बदर को साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत बातें लिखी जा रही हैं, जो पूरी तरह से बेबुनियाद है।

आपको बता दें कि 17 दिसंबर की रात मीडिया से बदसलूकी के मामले पर डॉक्टर ने कहा कि बदसलूकी करने वाला लड़का उनका स्टाफ नहीं था, वह कुछ काम से उनके पास आया था और इसके लिए मैं मांफी मांगता हूं। 17 दिसंबर की रात डॉक्टर को 4 घंटे थाने मे बैठाने के मामले पर भी कॉन्फ्रेंस में नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि बिना किसी जुर्म के डॉक्टर को थाने में बैठाना कितना उचित है यह एक विचारणीय प्रश्न है और वह इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहते हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व सचिव मृत्युंजय सिंह के अलावा सर्जन डॉक्टर शमीम, हिना जरार एवं अन्य नर्सिंग होम के संचालक मौजूद थे।

width="320" youtube-src->
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment