मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

On: September 6, 2024 1:27 PM
Follow Us:
इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 16वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश। इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन का 16वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय प्रशासनिक कार्यालय, गाज़ी रौजा तिराहा, गोरखपुर में बड़े धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पत्रकारों द्वारा केक काटकर एक-दूसरे को खिलाने और बधाई देने से हुई।

इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन, जो 5 सितंबर 2008 को सोसाइटी एक्ट में पंजीकृत हुआ था, अब विश्वस्तरीय पत्रकारों के हितों के लिए सतत संघर्षशील अग्रणी संस्था के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। इसे ट्रस्ट एक्ट, नीति आयोग, एन.जी.ओ दर्पण, एम.एस.एम.ई., आई.एस.ओ और आई.ए.एफ. में भी पंजीकृत किया गया है।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान के लिए लगातार संघर्षरत है। संगठन ने पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को हल कर, उन्हें न्याय दिलाने के लिए देशभर में अपनी पहचान बनाई है। ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक इकाइयों का गठन करके संगठन ने पत्रकारों को एकजुट कर उनकी रक्षा के लिए संघर्षशील संगठन के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है।

यह भी पढ़ें : युवा किसानों को मिलेगा विदेश में प्रशिक्षण, पहले चरण में 100 का होगा चयन

उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन की निष्ठा और एकजुटता ही पत्रकार हितों की रक्षा और संगठन के उद्देश्यों की पूर्ति का आधार है। संगठन लगातार केंद्र सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून, टोल प्लाजा पर पत्रकारों से टैक्स माफी, पत्रकार निर्वाचन क्षेत्र बनाने, लघु समाचार पत्रों को विज्ञापन देने, डिजिटल मीडिया को मान्यता देने, पत्रकारों की शैक्षिक योग्यता निर्धारित करने, और अन्य कई महत्वपूर्ण मांगों के लिए संघर्ष कर रहा है।

राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफानुल्लाह खान ने कहा कि इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन सचेत, सक्रिय, सशक्त और संघर्षशील पत्रकार संगठन है, जो निस्वार्थ भाव से पत्रकारिता और समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रहा है। एसोसिएशन को देश-विदेश में विभिन्न पुरस्कार और प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया है, जो इस बात का प्रमाण है कि एसोसिएशन राष्ट्र निर्माण और पत्रकार हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद इरफानुल्लाह खान, गिरिराज सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पूर्वांचल नवेद आलम, मंडल सचिव डॉ. अतीक अहमद और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी पत्रकारों ने एकजुटता और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा का संकल्प लिया।

वीडियो देखें: 

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment