मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ IPTA की 337वीं बैठक संपन्न, प्राइवेट विद्यालयों के समर्थन में लिया बड़ा फैसला

On: February 9, 2025 11:07 PM
Follow Us:

रघुनाथपुर, सरायकेला (झारखंड) : भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA की 337वीं बैठक आज रामकृष्णा इंग्लिश स्कूल, रघुनाथपुर, सरायकेला झारखंड के कैंपस में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता माननीय सुखदेव डांगर जी ने की।

बैठक में मुख्य रूप से यह निर्णय लिया गया कि किसी भी राज्य में प्राइवेट विद्यालयों पर अंकुश लगाने एवं उनकी मान्यता रद्द करने की किसी भी कार्रवाई के खिलाफ संगठन मजबूती से खड़ा रहेगा। IPTA ने सभी निजी विद्यालय संचालकों, शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं को आश्वस्त किया कि कोई भी विद्यालय बंद नहीं होगा। संगठन इस मुद्दे को राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक गंभीरता से उठाएगा।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिला, राज्य एवं केंद्र स्तर की पुरानी समितियों को निरस्त कर नई समितियों के गठन पर विचार किया जाएगा। बैठक के दौरान रामकृष्णा इंग्लिश स्कूल के संचालक ने कहा कि देश में शिक्षा का असली अलख जगाने का कार्य निजी विद्यालय कर रहे हैं। प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार से शिक्षकों की स्थिति पर ध्यान देने का आग्रह किया।

Read More : तेज रफ्तार टेम्पो पलटी, आधा दर्जन यात्री घायल, चालक फरार, शराब के नशे में धुत चालक की लापरवाही से बड़ा हादसा

झारखंड प्रदेश महासचिव माननीय आनंद गौर जी ने संगठन के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए देश के 50 लाख से अधिक निजी शिक्षकों को संगठन से जुड़ने की अपील की। नारी शक्ति की ओर से अंजू महतो ने महिला शिक्षकों को एकजुट होने का आह्वान किया और नारा दिया— “ना झंडे से, ना डंडे से, हम अपना अधिकार लेंगे कलाम के फंडे से।”

बैठक में शिक्षक इकबाल हुसैन के संघर्ष की चर्चा भी की गई। वे एक दुर्घटना के कारण विद्यालय संचालन से दूर हो गए, लेकिन आज भी अपनी मधुर आवाज़ में कविता, गीत, राष्ट्रगीत और भजन गाकर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को प्रेरित कर रहे हैं।

बैठक के अंत में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को भरोसा दिलाया कि “शिक्षक सम्मान योजना” को राज्य से लेकर केंद्र सरकार तक लागू करवाया जाएगा। साथ ही, संविधान में शिक्षकों की भूमिका को स्थापित करने की दिशा में संगठन लगातार प्रयास करेगा। इस संकल्प के साथ बैठक का समापन हुआ।

बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्य: डॉ. परमानंद मोदी, आनंद गौर, सुखदेव डांगर, प्रवीण कुमार सिंह, सरदार इकबाल हुसैन, अंजू महतो, संध्या रानी बेरा, अनुपम महतो, महेंद्र महतो, विमल गोराई, ललू दास, कल्पना कुमारी समेत कई गणमान्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment