मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

बागबेडा में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, खरकाई नदी की सफाई की गई

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 31, 2024 10:54 PM
Follow Us:
बागबेडा में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, खरकाई नदी की सफाई की गई
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

बागबेडा में स्वच्छता अभियान का शुभारंभ, खरकाई नदी की सफाई की गई

बागबेडा, 31 मार्च 2024: सामाजिक संस्था समर्पण फाउंडेशन और पंचायत प्रतिनिधियों के संयुक्त तत्वावधान में आज बागबेडा बडौदा घाट स्थित खरकाई नदी के समीप स्वच्छता जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का उद्देश्य चैती छठ पर्व से पहले नदी को स्वच्छ बनाना है।

Netaji 3

अभियान के दौरान समर्पण संस्था की पूरी टीम और पंचायत प्रतिनिधि नदी में प्रवेश कर नदी में बह रहे कचरे को निकालकर साफ सफाई में जुटे। इस अभियान के तहत स्थानीय लोगों को नदी और नदी के आसपास कचरा मुक्त बनाने का संदेश भी दिया गया ताकि नदी का पानी और आसपास का क्षेत्र स्वच्छ रहे।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अंतिम मौका! 1 अप्रैल से आवेदन शुरू

विदित हो कि नदी किनारे कचरे का अंबार लगे रहने के कारण स्थानीय लोगों को नहाने धोने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कपड़े धोने में भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कचरे का अंबार लगे रहने के कारण कभी भी संक्रामक बीमारियां फैलने की भी आशंका बनी रहती है।

THE NEWS FRAME

यह भी पढ़ें : घर बैठे मतदान करें: 85 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगजन घर से ही डाल सकेंगे वोट

इस मौके पर समर्पण संस्था के अध्यक्ष विभूति जेना, कुमुद शर्मा, छवि विश्वकर्मा, मनीष शर्मा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, मुकेश सिंह, समाजसेवी रंजन सिंह, भगवान साह, सुरेश, चंदन सिंह,श्रवण, गौतम, कुंदन, रोहित सहित कई स्थानीय लोग भी उपस्थित थे।

यह अभियान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और नदियों को स्वच्छ रखने के महत्व को समझने में मदद करेगा।

https://moccasin-tiger-331808.hostingersite.com%e0%a4%98%e0%a4%b0-%e0%a4%ac%e0%a5%88%e0%a4%a0%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a4%a4%e0%a4%a6%e0%a4%be%e0%a4%a8/

iqs
Please Visit to our site – iqs.one 
Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied