मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : होटल मैंनेजमेंट विभाग के 21 छात्रों को देश के जानेमाने होटल समूहों ने 3 लाख के पैकेज पर किया लॉक

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 5, 2024 2:12 PM
Follow Us:
नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी : होटल मैंनेजमेंट विभाग के 21 छात्रों को देश के जानेमाने होटल समूहों ने 3 लाख के पैकेज पर किया लॉक
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय की रोजगार प्रदाता ईकाई की ओर से विश्वविद्यालय के विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार सत्र का आयोजन किया जा रहा है. इस क्रम में विश्वविद्यालय के होटल मैनेजमेंट विभाग के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए रोजगार सत्र का आयोजन किया गया.

Netaji 3

इसमें विभाग के रोहित कुमार, अर्पित अग्रवाल, नवनीत लहरी, राजनारायण दास, अन्नाकेशमीर दास, अमन कुमार, अमित कुमार गुप्ता, पारितोष महतो, ए कुणाल राव, औवेस तोहिद, रोहन कुमार, रोहित कुमार, शोभा डे, अशरफ़ आलम, आशुतोष कुमार झा, अरश्री नाज, अभिजीत कुमार रॉय, निकिता कुमारी, श्रेया राय, शाहदाब अख़्तर और सन्वही यादव देश का विभिन्न प्रमुख होटल संस्थानों में चयन हुआ. इनमें कुर्ग मैरियोट, द लीला, जे डब्ल्यू मैरियोट होटल एंड कन्वेंशन सेंटर, ग्रैंड मर्क्योर, नोवोटेल, विवांता शामिल हैं.

Leaflet IQS 3
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one

यह भी पढ़ें : अधिवक्ता राहुल गोस्वामी: क्या लोकसभा चुनाव के बाद बनेंगे झारखंड विधि आयोग के अध्यक्ष?

रोजगार प्राप्ति की प्रक्रिया के विषय में विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विभाग के संकाय सदस्यों ने बताया कि सर्वप्रथम इन विद्यार्थियों को ऑनलाइन साक्षात्कार और लिखित परीक्षा में सम्मिलित होने के बाद अंतिम चरण की चयन प्रक्रिया के लिए चयनित किया गया था. इसके बाद होटल व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित विभिन्न संस्थाओं ने अंतिम रूप से इन विद्यार्थियों का चयन अपनी अपनी संस्थानों के लिए किया.

सभी विद्यार्थियों को चयन की सभी प्रक्रियाओं को अंतिम रूप से पूर्ण करने के पश्चात ऑफर लेटर भी दिया गया है. चयनित विद्यार्थियों के विषय में विश्वविद्यालय के प्लेटमेंट इकाई के प्रभारी अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों का शेफ, ऑपरेशन एक्जीक्यूटिव और अन्य संबंधित पदों के लिए चयनित किय गया है. फिलहाल सभी चयनित विद्यार्थियों को 3 लाख रुपये के वार्षिक अनुबंध के आधार पर जॉब ऑफर किया गया है. अपने प्रशिक्षण सत्र को पूरा कर लेने के पश्चात विद्यार्थियों की दक्षता और कौशल के आधार पर उनके वेतनमान में वृद्धि की जाएगी.

IQS banner
World’s best IQ level developed system – Click here – iqs.one

विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव नागेन्द्र सिंह ने कहा कि ये हमारे लिए हर्ष का विषय है कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को निरंतर नौकरी के प्रस्ताव प्राप्त हो रहे हैं. अपनी प्रतिभा और कार्य कौशल के अनुसार विद्यार्थियों को देश की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियों के साथ कार्य करने का अवसर प्राप्त हो रहा है.

विद्यार्थियों की इस सफलता के साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन और प्लेसमेंट इकाई बधाई के प्राप्त हैं. आने वाले दिनों में भी पूरा विश्वविद्यालय और सभी संकाय सदस्य यही कोशिश करेंगे कि ज़्यादा से ज़्यादा बच्चों को प्लेसमेंट मिले और एक बेहतर भविष्य के निर्माण लिए सभी विद्यार्थी अग्रसर रहें.

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied