मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) हुई टैक्स फ्री।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: March 14, 2022 4:11 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

Movie : सोमवार 14 मार्च, 2022

A 2

कश्मीरी हिंदुओं पर हुए अत्याचार और नृशंस हत्याकांड को जीवंत करती फिल्म है – ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files)

यह फिल्म किसी जाती या धर्म से सम्बंधित नहीं है और ना ही यह नफरत फैलाने के मकसद से बनाई गई है। बल्कि हर भारतीय को भारत का स्वर्ग कहे जाने वाले कश्मीर में हुई बर्बरता और नृशंसता की सच्चाई को जानना चाहिए। यदि आप भारतीय है तो इस दर्द को बखूबी महसूस कर पाएंगे। वरना, आपको भी यहां धर्म समुदाय ही नजर आएगा। 

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) फिल्म महज एक एक्ट नहीं बल्कि किसी अपने पर हुए अत्याचार की वास्तविक छवि को फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने बखूबी और गंभीरता से पर्दे पर दिखाया गया है। उन्होंने न सिर्फ इसे बनाया है बल्कि इसकी पटकथा भी तैयार की है। कहानी लिखने में सौरभ एम पांडे ने सहयोग किया। इस फिल्म के प्रमुख निर्माता हैं – तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और  विवेक अग्निहोत्री। इसे बनाने में ज़ी स्टूडियो का भरपूर सहयोग है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती और अनुपम खेर मुख्य भूमिका में है। फिल्म में जान डालने के लिए नए कलाकारों को भी मौका दिया गया जिनमें दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, चिन्मय मंडलेकर, प्रकाश बेलावादी और पुनीत इस्सारी मुख्य रोल में हैं।

फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने टैक्स फ्री कर दिया है।हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात सरकार ने राज्य में फिल्म द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री कर दिया है।
इस फिल्म के बारे में एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट कर कहा – “लोगों का प्यार, कश्मीरी हिंदुओं के आंसू, विवेक अग्निहोत्री का धैर्य/साहस, ‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) की पूरी टीम की मेहनत और सबसे ऊपर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद। सच की जीत कभी ना कभी तो होनी थी, 32 साल बाद ही सही।”

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment

Link copied