मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित किए जाने एवं यहां के लोगों को अन्य सुख सुविधाओं से वंचित होने के संबंध में माननीय मुख्य सचिव झारखंड रांची के नाम जन सत्याग्रह ज्ञापन।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: January 6, 2024 3:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित किए जाने एवं यहां के लोगों को अन्य सुख सुविधाओं से वंचित होने के संबंध में माननीय मुख्य सचिव झारखंड रांची के नाम पर ज्ञापन प्रेषित की गई थी। उक्त ज्ञापन के आलोक में माननीय मुख्य सचिव झारखंड रांची के द्वारा माननीय सरकार के अवर सचिव, उद्योग विभाग, झारखंड रांची को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु प्रेषित की गई।

महोदय,

सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के द्वारा दिनांक 18.12.2023 को जमशेदपुर को औद्योगिक शहर घोषित किए जाने एवं यहां के लोगों को अन्य सुख सुविधाओं से वंचित होने के संबंध में माननीय मुख्य सचिव झारखंड रांची के नाम पर ज्ञापन प्रेषित की गई थी।

उक्त ज्ञापन के आलोक में माननीय मुख्य सचिव झारखंड रांची के द्वारा माननीय सरकार के अवर सचिव, उद्योग विभाग, झारखंड रांची को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु प्रेषित की गई। साथ ही माननीय सरकार के अवर सचिव, उद्योग विभाग, झारखंड रांची के द्वारा उक्त ज्ञापन माननीय संयुक्त सचिव, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड रांची को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने हेतु प्रेषित की गई है।

सामाजिक संस्था जन सत्याग्रह के ज्ञापन पर माननीय मुख्य सचिव झारखंड रांची के द्वारा राजतंत्र को समाप्त करने एवं लोकतंत्र को बचाने हेतु उठाए गए ठोस कदम सराहनीय है एवं इसके लिए हमारी संस्था महोदय का सादर धन्यवाद करती है।

हमारी संस्था आगे भी जमशेदपुर में लोकतंत्र को बचाने के लिए आगे भी प्रयासरत रहेगी और संभवतः माननीय उच्च न्यायालय के शरण में भी जा सकती है।

सधन्यवाद जोहार!!

आपका शुभेच्छु

मनजीत कुमार मिश्रा

अध्यक्ष, जन सत्याग्रह

Leave a Comment