📰 Share Local News

Be the voice of your city! Send text, photos & videos directly to our newsroom.

मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर में PMSVANidhi योजना का व्यापक प्रचार – प्रसार।

On: September 7, 2023 1:57 PM
Follow Us:
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |   झारखण्ड 

आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली तथा निर्देशक, नगरीय प्रशासन निदेशालय, नगर विकास एवं आवास विभाग, झारखंड सरकार रांची से प्राप्त निर्देश तथा उपप्रशासक, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति, जमशेदपुर सह अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम से प्राप्त मार्गदर्शन के आलोक में प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना (PMSVANidhi) के व्यापक प्रचार प्रसार का काम नगर मिशन प्रबंधकों ने संभाला।

---Advertisement---
Netaji Advertisement

साक्ची बिस्टुपुर थाना क्षेत्रों में नगर मिशन प्रबंधकों ने आम जनता के बीच पीएम स्वनिधि योजना के प्रचार प्रसार का काम किया। एक-एक कर लोगों को जानकारियां दी, पथ विक्रेताओं को ऑनलाइन एप्लीकेशन हेतु प्रेरित करते हुए मोबिलाइज किया। साथ ही सभी थाना क्षेत्र में एक साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन की प्रक्रिया प्रारंभ की गई।

उपप्रशासक से प्राप्त निर्देश के आलोक में त्वरित कार्रवाई के तहत नगर मिशन प्रबंधको ने सभी थाना क्षेत्र में प्रज्ञा केद्रों के ऑपरेटर के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ करवा दी है। सभी थाना क्षेत्र में एक साथ ऑनलाइन की प्रक्रिया प्रारंभ होने से सभी पथ विक्रेताओं में काफी खुशी पाई गई। अनेक पथ विक्रेताओं ने बताया कि अब उनके क्षेत्र में भी ऑनलाइन की प्रक्रिया हो रही है तो अब उन्हें दूसरे थाना क्षेत्र में जाकर अपना समय बर्बाद करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे उनका काफी समय बच जाएगा एवं रोजगार में भी काफी सहायता मिलेगी।

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Leave a Comment