मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक सत्र 2024-2028 का परिचय सत्र संपन्न, छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 12, 2024 9:47 PM
Follow Us:
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में स्नातक सत्र 2024-2028 का परिचय सत्र संपन्न, छात्रों को लक्ष्य निर्धारित करने की सलाह
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

Netaji 2 1

जमशेदपुर: जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में शनिवार को स्नातक सत्र 2024-2028 के नए छात्र-छात्राओं के लिए परिचय सत्र का आयोजन महाविद्यालय के बहुउद्देशीय भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह और सभी विभागों के एचओडी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके की गई।

Netaji 3

इस अवसर पर अपने संबोधन में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अमर सिंह ने छात्रों को जीवन में सफल होने के लिए एक स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बिना लक्ष्य के जीवन में सफलता प्राप्त करना मुश्किल है। डॉ. सिंह ने नए छात्र-छात्राओं को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित होकर अपने शिक्षकों द्वारा दिए गए ज्ञान को गम्भीरता से सुनने की सलाह दी, जिससे उन्हें आगे चलकर बहुत मदद मिलेगी। उन्होंने छात्रों से ईमानदारी से पठन-पाठन करने और अनुशासन का पूर्ण पालन करने का आग्रह किया।

यह भी पढ़ें : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर थे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित

इसके अलावा, महाविद्यालय में अपने वाहन से आने वाले छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अनिवार्यता पर भी जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मंच का संचालन महाविद्यालय के अर्थपाल डॉ. अशोक कुमार रवानी द्वारा किया गया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. स्वाति वत्स ने दिया। इस अवसर पर मंच पर विभिन्न विभागों के एचओडी डॉ. संजय यादव, डॉ. राजीव कुमार, डॉ. आर. के. कर्ण, डॉ. नीता सिन्हा, ब्रजेश कुमार, डॉ. भूषण कुमार सिंह, डॉ. एस. एन. ठाकुर, डॉ. रवि शंकर प्रसाद सिंह, डॉ. संजय नाथ, डॉ. मंगला श्रीवास्तव, डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. दुर्गा तामसोय, डॉ. शालिनी शर्मा, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. स्वाती सोरेन, डॉ. एस. खान, डॉ. रूचिका तिवारी, डॉ. कुमारी भारती, अंशु श्रीवास्तव, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. इरशाद खान, और स्वरूप कुमार मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Netaji 4
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

और पढ़ें

Shibu

गुरुजी शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव का क्षण : गणेश प्रसाद

MGM

MGM अस्पताल में डॉक्टर और मरीज के परिजनों के बीच विवाद, थप्पड़ मारने के आरोप के बाद अस्पताल में हंगामा

Aa

मुहर्रम को लेकर सरिया में पुलिस मित्रों की बैठक, शांतिपूर्ण आयोजन में सहयोग की अपील

Tata Motors

Tata Motors कंवाई चालकों का धरना 28वें महीने में, मजदूरी और श्रमिक अधिकारों को लेकर उठे कई सवाल

Karunamay Mondal

“अंतरात्मा है तुम्हारी जिसकी दुहाई देते हो? साथ नहीं किसी के तुम, अपना स्वार्थ निभाते हो।।

Tax

क्या आपको पता है नगर निगम होने से क्या सुविधाएं जनता को मिलनी चाहिए या केवल टैक्स भरना ही जानते हैं? केवल टैक्स न भरें? सरकार से सवाल करें।

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied