मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

जमशेदपुर को अशांत करने वालों हो जाओ सावधान! प्रशासन की पैनी नजर अब सब पर है। वाट्सअप के Hindutva ग्रुप के एडमिन सहित दो अन्य गिरफ्तार, धार्मिक उन्माद फैलाने के मामले में गए जेल।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: April 13, 2023 11:47 AM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

 

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर । झारखंड

जमशेदपुर को अशांत करने वालों हो जाओ सावधान! प्रशासन की पैनी नजर अब सब पर है।

बता दें कि जमशेदपुर जिला अंतर्गत शास्त्री नगर, कदमा में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक घटना के बाद जमशेदपुर पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक एवमं व्हाट्सएप ग्रुप पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही थी, इस क्रम में दिनांक- 12/04/23 को तकनीकी माध्यम से पुलिस क़ो आसूचना प्राप्त हुई कि जमशेदपुर के कुछ लोगों के द्वारा एक Hindutva नाम से व्हाट्सएप ग्रुप क्रिएट कर चैटिंग के माध्यम से किसी खास समुदाय/वर्ग के लोगो के धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की योजना बनाई जा रही है जिसकी निर्धारित तिथि 12/04/23 की रात्रि में रखी गई है।

पुलिस को मिले तकनीकी साक्ष्य का त्वरित सत्यापन के क्रम में उपरोक्त हिंदुत्व ग्रुप के ग्रुप एडमिन 1.सुब्रतो मुखी उम्र-20 वर्ष,पे०-मुरली मुखी पता-धतकीडीह हरिजन बस्ती, थाना-बिष्टुपुर सहित धार्मिक उन्माद फैलाने वाले अन्य दो उपरोक्त व्हाट्सएप ग्रुप के सदस्य 2.ऋषभ मुखी, उम्र-19 वर्ष,पे०-स्व० आलोक मुखी, पता- हरिजन बस्ती , धतकीडीह, थाना-बिष्टुपर 3.अंकित मुखी, उम्र-20 वर्ष, पिता – अमरनाथ मुखी, पता-राम नगर, थाना- कदमा सभी जिला- पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर की पूछताछ के दौरान धार्मिक उन्माद फैलाने में अपनी संलिप्तता की बात को स्वीकार की गई तत्पश्चात उन सभी के पास से उपरोक्त व्हाट्सएप ग्रुप से सम्बंधित मोबाइल फोन को जप्त कर उनकी गिरफ्तारी पश्चात न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

जमशेदपुर पुलिस पुनः सभी जमशेदपुर वासीयों से आग्रह करती है कि किसी भी अफवाह में न आएं साथ  कोई ऐसा कृत्य न करें जिससे विधि व्यवस्था प्रभावित हो।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment