मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर खिलाड़ियों ने समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गगराई से मुलाकात की।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: August 31, 2024 10:06 PM
Follow Us:
दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर खिलाड़ियों ने समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गगराई से मुलाकात की।
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गगराई ने दोनों खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी।

चक्रधरपुर (जय कुमार): चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के एटोर पंचायत के परिया गांव के गुमान गुंडुवा और खरसावां विधानसभा क्षेत्र के सोनारो गांव निवासी नंदलाल पूर्ति का चयन दक्षिण कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले होमलेस वर्ल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।

इसको लेकर दोनों फुटबॉल खिलाड़ियों ने शनिवार को पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ. विजय सिंह गगराई से मुलाकात की। जहां दोनों खिलाड़ियों ने अपने चयन से संबंधित जानकारी डॉ. विजय सिंह गगराई को दी। साथ ही बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए 10 से 18 सितंबर तक नागपुर में कैंप लगाया जाएगा। इसके बाद 19 सितंबर को वे प्रतियोगिता में खेलने के लिए दिल्ली से सियोल के लिए रवाना होंगे। साथ ही खिलाड़ी 21 से 28 सितंबर तक साउथ कोरिया के सियोल में आयोजित होने वाले विश्व कप प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ें : गुदड़ी के सिदमा में स्व. तुरी मुंडा मेमोरियल दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में सांसद हुई शामिल

समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने दोनों खिलाड़ियों का चयन होमलेस विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। साथ ही उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र के युवा देश-विदेश में अपनी पहचान बना रहे हैं।

खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए वे शुरू से ही प्रयासरत हैं और यह हमेशा जारी रहेगा। खासकर फुटबॉल खिलाड़ियों को वे फुटबॉल, जर्सी आदि उपलब्ध कराते रहे हैं ताकि क्षेत्र के खिलाड़ी आगे बढ़ सकें। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी इस प्रतियोगिता को जीतकर अपने क्षेत्र, राज्य और देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन की ओर से जो भी सहयोग संभव होगा, मैं करूंगा।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment