मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

हिंदुस्तान मित्र मंडल के युवा शाखा ने खेल शिक्षक सह खेल प्रशिक्षक श्याम कुमार शर्मा को खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए किया सम्मानित।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: September 9, 2023 5:18 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  |  झारखण्ड 

A 2

जमशेदपुर के सिदगोड़ा स्थित सामाजिक संस्था हिंदुस्तान मित्र मंडल के कार्यालय में हिंदुस्तान मित्र मंडल के युवा शाखा के अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शिक्षक दिवस के आलोक में बीते कल  रात्रि 8:30 बजे सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से राष्ट्रीय स्तर के तकनीकी अधिकारी (एथलेटिक्स, तैराकी, लूडो), खेल उद्घोषक, योग प्रशिक्षक, राष्ट्रीय स्तर पर कई सम्मान से सम्मानित, भारत स्काउट एंड गाइड झारखंड के कार्यकारिणी के सदस्य, स्काउटर  प्रतिनिधि एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कब्स वींग के कमिश्नर, पूर्व जिला खेल संयोजक, उपाध्यक्ष पूर्वी सिंहभूम जिला नेट बॉल संघ, पूर्वी सिंहभूम जिला लूडो संघ, पूर्व सहायक सचिव पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स संघ, पूर्व सहायक सचिव पश्चिमी सिंहभूम एथलेटिक एसोसिएशन, पूर्व सहायक सचिव एथलेटिक एसोसिएशन सरायकेला खरसावां, पूर्व सहायक सचिव क्रिकेट एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला, सफल खेल आयोजक, साहसिक खेलकूद, अन्य कई खेल संगठन एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े खेल शिक्षक सह खेल प्रशिक्षक श्याम कुमार शर्मा को खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मौके पर उपस्थित कार्यक्रम के सभापति एवं हिंदुस्तान मित्र मंडल मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुमार संदेश ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए अपने संबोधन में कहा हम ऐसी शख्सियत का अभिनंदन करते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं जिन्होंने अपने जीवन के बहुमूल्य 42 वर्षों का समय ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेलों के उन्नति में सतत प्रयत्नशील रहे  उनके मार्गदर्शन में कई खिलाड़ियों ने जिला, राज्य और देश का नाम रौशन किया है। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में हिंदुस्तान मित्र मंडल के युवा शाखा के सक्रिय सदस्यों जिनमें मुख्य रूप से अमित शर्मा, जयदीप, जय सिंह, चंदन तिवारी, चंदन सिंह, अभिषेक कुमार, रिंकू कुमार, अमन कुमार, अनिकेत कुमार, सुमित कुमार गुप्ता एवं अन्य उपस्थित लोगों काविशेष सहयोग रहा।

THE NEWS FRAME


WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

धार्मिक

See All

लाइफस्टाइल

See All

मौसम

See All

खेल

See All

क्राइम

See All

Entertainment

See All

ज्योतिष

See All
Link copied