मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

कोविड-19 महामारी काल में पाठ्यक्रम के नामांकन एवं परीक्षा शुल्क में छूट की मांग के संदर्भ में AIDSO ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन।

On: August 2, 2021 2:14 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

चाईबासा : सोमवार 2 अगस्त, 2021

आज ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन (AIDSO) का एक प्रतिनिधिमंडल ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को एक ज्ञापन सौंपा। AIDSO कोल्हान प्रभारी सोहन महतो ने कहा कि कोरोना काल के दौरान हमारे कोल्हान क्षेत्र के छात्र-छात्राओं की आर्थिक स्थिति बहुत ही खराब हो चुकी है। छात्रों के अभिभावकों की स्थिति भयंकर बेरोजगारी एवं तंगहाली में गुजर रही है।

THE NEWS FRAME

यहां सुदूर ग्रामीण इलाकों के गरीब निम्न मध्यमवर्गीय छात्र शिक्षा ग्रहण करते हैं और इस पूरे कोरोना काल के दौरान वे नामांकन एवं परीक्षा शुल्क देने में विषम परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं। सभी पाठ्यक्रमों (यूजी, पीजी एवं सभी व्यवसायिक पाठ्यक्रमों) के नामांकन एवं परीक्षा शुल्क में रियायत देने की मांग के साथ एआईडीएसओ के प्रतिनिधिमंडल में हरि पाल, सुमन महतो, कामेश्वर प्रसाद, रीमा बंश्रीआर कुलपति महोदय से मिले।  

इस मौके पर एआईडीएसओ के प्रतिनिधिमंडल ने कहा –

हमारी मांगें एवं कुलपति महोदय का आश्वासन:-

1) कोविड-19 महामारी के कारण यूजी 6 सेमेस्टर, पीजी 4 सेमेस्टर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम जैसे बीएड 4 सेमेस्टर के नामांकन शुल्क को 50% तक कम किया जाए।

कुलपति महोदय ने आश्वासन दिया कि इस पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा।

2) यूजी 6 सेमेस्टर, पीजी फोर्थ सेमेस्टर एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रम जैसे बीएड फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षा शुल्क  माफ की जाए क्योंकि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के कारण प्रीवियस सेमेस्टर की परीक्षाएँ नहीं हुई और छात्रों को प्रोमोट किया गया था। 

इस मांग पर कुलपति महोदय ने  परीक्षा शुल्क में छूट देने पर सहमति जताई।

3) जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज के छात्रों द्वारा लगातार यूजी सेमेस्टर 4 और 5 के अंक में सुधार की मांग की जा रही थी। 

जिसमें कुलपति महोदय द्वारा कॉलेज प्राचार्य को फोन से छात्रों का इंटरनल अंक भेजने का आदेश दिया। 

पढ़ें खास खबर– 

नेशनल और इंटरनेशनल फेस्टिवल अगस्त महीने में कौन सा त्योहार आप मना सकते हैं, जाने एक क्लिक में।

सक्रिय हुई झारखंड पुलिस, दो घटनाओं का किया पर्दाफाश, मात्र 3 दिन में ही आरोपियों को किया गिरफ्तार।

प्रेमचंद की रचनाएं व वर्तमान सामाजिक हालात – लोक सांस्कृतिक मंच।

क्या आप अबतक का कोरोना अपडेट जानते हैं? नहीं, तो एक नजर जरूर डाल लें। खतरा अभी टला नहीं हैं।

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

0 thoughts on “कोविड-19 महामारी काल में पाठ्यक्रम के नामांकन एवं परीक्षा शुल्क में छूट की मांग के संदर्भ में AIDSO ने कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति को सौंपा ज्ञापन।”

Leave a Comment