मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया

वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त ने विसर्जन घाटों का किया निरीक्षण – विसर्जन घाट तक पहुंच पथ मरम्मतीकरण, घाटों की बेरिकेडिंग, साफ-सफाई, विद्युतीकरण, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: October 10, 2023 6:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

B 1
THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

A 2

दुर्गापूजा के विसर्जन को लेकर शहरी क्षेत्र में विभिन्न घाटों जैसे दो मुहानी, मानगो आदि का निरीक्षण वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल एवं उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार द्वारा किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम श्री पीयूष सिन्हा व अन्य पदाधिकारी तथा जुस्को व केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति के प्रतिनिधि मौजूद रहे।   

जिले के वरीय पदाधिकारियों ने निरीक्षण के क्रम में आवश्यकतानुसार विसर्जन घाट तक पहुंच पथ का मरम्मतीकरण का निर्देश मौके पर मौजूद नगर निकाय पदाधिकारी एवं जुस्को प्रतिनिधि को दिया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि से घाटों पर बेरिकेडिंग किये जाने, पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था, ससमय साफ-सफाई सुनिश्चित कराने तथा विसर्जन के दौरान सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था के बेहतर संधारण को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए।  

THE NEWS FRAME

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है, साथ ही विसर्जन घाट पर सभी सुरक्षा उपायों को मूर्त रूप दिया जाए इसे लेकर विसर्जन घाटों का मुआवना किया गया। उन्होने सभी दुर्गा पूजा समिति से अपील किया कि तय समय पर विसर्जन करें जिससे विधि व्यवस्था के संधारण में कोई बाधा नहीं उत्पन्न हो। घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे, पूजा समितियों से भी दुर्गा पूजा को सफल संपन्न कराने में सहयोग अपेक्षित है। दुर्गापूजा का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न हो इसके लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन प्रतिबद्ध है।  

THE NEWS FRAME

उप विकास आयुक्त ने घाटों की ससमय साफ-सफाई एवं विद्युतीकरण पर बल देते हुए कहा कि सुरक्षा एवं श्रद्धुालुओं की सुविधा की दृष्टि से दोनों कार्य महत्वपूर्ण हैं इसे संबंधित नगर निकाय एवं जुस्को ससमय पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। विसर्जन के दौरान ड्रोन कैमरा एवं वीडियाग्राफी कराई जाएगी। विसर्जन घाटों तक पहुंच पथ के मरम्मतीकरण की आवश्कता जहां कहीं भी है उसे सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होने श्रद्धालुओं से भी अपील किया कि नदी किनारे फिसलन वाले क्षेत्रों में नहीं जाएं, अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। ससमय विसर्जन एवं प्रशासन के साथ समन्वय में दुर्गा पूजा समितियों से भी सहयोग अपेक्षित है। 

WhatsApp Image 2026 05 11 At 11.09.39 AM

Leave a Comment

Link copied