मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

अपने जमीन से 35 वर्षों से बेदखल हैं बहादुर दुइ ने लगाई उपायुक्त महोदया से गुहार।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: July 5, 2023 3:20 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर | झारखण्ड 

अपने जमीन से 35 वर्षों से बेदखल हैं बहादुर दुइ ने लगाई उपायुक्त महोदया से गुहार।

बता दें कि बहादुर दुइ, पिता स्वर्गीय विराम संथाल,  एम जी एम थानांतर्गत बालीगुमा के रहने वाले हैं। अपने जमीन का मालिकाना हक पाने के लिए वे पिछले 35 वर्षों से सरकारी दफ्तर के चक्कर काट रहे हैं। 

इस सम्बंध में उन्होंने भूमि सुधार उप समाहर्ता, धालभूम, कोल्हान आयुक्त, सिंहभूम, मानगो अचल पदाधिकारी जमशेदपुर अंचल, को जमीन के दखल के लिए पत्राचार किया। लेकिन न्याय के लिए वे आज भी भटक रहे हैं। उनका कहना है कि जमशेदपुर अंचल ने कहा की 25 वर्ष पुराना रिकार्ड हमारे पास उपलब्ध नहीं है और मिलना भी असंभव है। मैं 35 वर्षों से अपने जमीन से बेदखल हूँ। वर्तमान में कदमा जमशेदपुर शास्त्रीनगर ब्लॉक संख्या 3 निर्मल सेवा सदन के पास किराये के मकान में रह रहा हूँ। कोल्हान आयुक्त द्वारा दखल दिलाने के आदेश होने के बावजूद, सरकारी कर्मचारी के कार्यशैली से यह प्रतीत होता की मेरे जीते जी मेरे पूर्वज की भूमि मुझे नहीं मिल पायेगी। मेरी माता स्व० होपनी माझीईन इस इंतजार में स्वर्ग सिधार गयी। इस भूमि सुधार उप समाहर्ता की कार्यशाली से आहत होकर मैं दिनांक 15 जुलाई 2023 को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करूँगा। आत्मदाह के पश्चात् उम्मीद है कि मेरे परिजनों को पूर्वजो कि भूमि झारखण्ड सरकार द्वारा दखल दिलायी जायेगी।

पत्र की प्रतिलिपि उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री झारखण्ड, माननीय राज्यपाल झारखण्ड, अनुसुचित जाति जन जाति आयोग दिल्ली एवं माननीय प्रधान मंत्री (भारत) को भी भेजा है।

width="320" youtube-src->
Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment