मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया

अंतर जिला महिला अंडर -19 क्रिकेट प्रतियोगिता 24-25, सिमडेगा ने खूँटी को 46 रनों से किया पराजित

On: March 22, 2025 8:35 PM
Follow Us:

चाईबासा (जय कुमार): झारखण्ड स्टेट क्रिकेट एसोशिएशन के तत्वावधान में पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अंतर जिला महिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत आज खेले गए मैच में सिमडेगा ने कप्तान प्रियंका लूथरा की शानदार बल्लेबाजी (90 रन) की बदौलत खूँटी को 46 रनों से पराजित कर जीत का खाता खोला.आज की जीत के साथ सिमडेगा एवं खूँटी के चार-चार अंक हो गए हैं परंतु नेट रन रेट के आधार पर अंक तालिका में खूँटी सिमडेगा से उपर है. सिमडेगा का अंतिम लीग मैच गुमला से 22 मार्च को खेला जाएगा और अगर सिमडेगा वो मैच जीत जाती है तो उसका सुपर डिवीजन में क्वालीफाई करना पक्का हो जाएगा. ज्ञातव्य हो कि धनबाद की टीम अपने शुरुआत के दोनों मैच जीतकर आठ अंकों के साथ पहले ही सुपर डिवीजन में क्वालीफाई कर चुकी है.

Read more : JVNL आम उपभोक्ताओं से 6.25 रुपये नहीं, बल्कि 8.50 रुपये वसूल रहा – अनूप सुल्तानिया

---Advertisement---
Netaji Advertisement

चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए आज के मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सिमडेगा की टीम 39.3 ओवर में 178 रन बनाकर आल आउट हो गई. कप्तान प्रियंका लूथरा ने सोलह चौके एवं दो छक्के की मदद से मात्र 48 गेंदों पर 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. लक्ष्मी कुमारी ने 33 तथा ज्योति कुमारी ने 25 रन बनाए. खूँटी की ओर से कप्तान किरण उरांव ने 20 रन देकर चार खिलाड़ियों को आउट किया. रिया कुमारी ने दो तथा काजल कुमारी एवं प्रीति कुमारी ने एक-एक विकेट हासिल किए.

जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूँटी की टीम ने भी भरपूर प्रयास किया पर पूरी टीम 34.3 ओवर में 132 रन पर सिमट गई. खूँटी की ओर से रिया कुमारी ने पाँच चौके की मदद से सर्वाधिक 29 रन बनाए। अन्य बल्लेबाजों में काजल कुमारी ने 17, सुनिका कुमारी ने 15 एवं कल अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम को जीत दिलाने वाली कप्तान किरण उरांव ने 14 रनों का योगदान दिया. सिमडेगा की ओर से गेंदबाजी करते हुए मध्यम तेज गेंदबाज़ मेघा कुमारी ने 28 रन देकर तीन विकेट तथा कप्तान प्रियंका लूथरा ने 22 रन देकर दो विकेट हासिल किए. करिश्मा कुमारी, सोनी कुमारी एवं माही आन्या को एक-एक सफलता हाथ लगी.

मैच समाप्ति के बाद आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में सिमडेगा के कप्तान प्रियंका लूथरा को उसके शानदार हरफनमौला प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया. पुरस्कार स्वरुप उसे पाँच हजार रुपये का नकद पुरस्कार पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष सुप्रियो फौजदार ने प्रदान की.

---Advertisement---
Netaji Advertisement
---Advertisement---
Netaji Advertisement

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment