मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर हुई चर्चा

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: June 26, 2023 5:56 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME

जमशेदपुर  | झारखण्ड 

 स्कूलों में बनायें रोड सेफ्टी क्लब, बच्चों के बीच यातायात नियमों के प्रति लायें जागरूकता… उप विकास आयुक्त

——————-

जिला सभागार में उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी श्री दिनेश रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी व स्टेक होल्डर मौजूद रहे। सड़क सुर्घटनाओं की समीक्षा में यह बात सामने आई कि नेशनल हाईवे में हुई ज्यादातर दुर्घटनाओं में अनियंत्रित गति में वाहन चलाना तथा गलत दिशा में ड्राइविंग प्रमुख कारण रहे। मई माह में 35 सड़क दुर्घटना हुई जिसमें 20 लोगों की मृत्यु तथा 17 घायल हुए। हिट एंड रन के मामलों में अबतक 22 पीड़ित परिवारों को मुआवजा का भुगतान किया जा चुका है, 16 प्रक्रियाधीन हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा जल्द से जल्द प्रक्रिया बढ़ाते हुए मुआवजा भुगतान का निर्देश दिया गया।       

मई में 401 ड्राइविंग लाइसेंस संस्पेंड, 39 लाख रू. से ज्यादा जुर्माना वसूला गया  

ट्रैफिक डीएसपी की अनुशंसा पर मई माह में 401 ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने की कार्रवाई की गई । वहीं यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़े गए लोगों से 39 लाख 15 हजार 350  रूपए जुर्माना वसूला गया। शहरी क्षेत्र में 07 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने को लेकर पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देश में क्या प्रगति है इसका रिपोर्ट मांगा गया।  

जिले में पूर्व से चिन्हित 6 ब्लैक स्पॉट पर दुर्घटना संभावित क्षेत्र के बडे़-बड़े होर्डिंग लगाने का निर्देश दिया गया। शिक्षा विभाग को सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों में 18 वर्ष से कम उम्र के स्कूली बच्चों द्वारा दो पहिया वाहनों का इस्तेमाल नहीं करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। उप विकास आयुक्त ने कहा कि सभी विद्यालयों में रोड सेफ्टी क्लब बनाते हुए प्रत्येक शनिवार को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने हेतु पेंटिग, लेख प्रतियोगिता करायें तथा पम्पलेट वितरण करें। एनएच एवं स्टेट हाईवे में ड्रंक एवं ड्राइव के कारण सड़क दुर्घटना नहीं हो इसके मद्दनेजर लाईन होटल एवं ढाबों में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध लगातार छापेमार कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया।    

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है। अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment