मौसममनोरंजनचुनावटेक्नोलॉजीखेलक्राइमजॉबसोशललाइफस्टाइलदेश-विदेशव्यापारमोटिवेशनलमूवीधार्मिकत्योहारInspirationalगजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

बैग में बंद मिला व्यक्ति का शव, पत्नी ही निकली हत्यारी

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427
On: May 26, 2025 11:23 AM
Follow Us:
Add A Heading 1 8
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

  • Man’s body found packed in a bag, wife turns out to be the murderer
  • पंजाब के लड्डा गांव में हत्या का सनसनीखेज मामला, पत्नी सहित तीन गिरफ्तार

Crime Dairy : पंजाब के लड्डा गांव के पास एक बैग से निकली दुर्गंध ने एक भयावह हत्याकांड का खुलासा किया। गुरुवार को स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बैग खोलकर देखा तो उसमें एक पुरुष का सड़ा हुआ शव मिला। शव की पहचान चुलना-पंचरी निवासी रवि कुमार के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, वहीँ पुलिस इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

जांच के दौरान पुलिस का शक मृतक की पत्नी निशा देवी पर गया। गहन पूछताछ में निशा देवी, उसकी भाभी कांता देवी और नरगेला गांव निवासी जोगिंदर पर संदेह गहराया। सख्ती से पूछताछ करने पर तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते उन्होंने रवि कुमार की हत्या की साजिश रची और मिलकर उसे मार डाला। हत्या के बाद शव को बैग में डालकर पत्थरों के नीचे छिपा दिया, ताकि किसी को शक न हो। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियारों व अन्य संभावित संलिप्त लोगों की तलाश जारी है।

Read More :  Summer Camp में ढाई साल की बच्ची से बलात्कार, 45 वर्षीय डांस टीचर गिरफ्तार

वहीं, उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। कचाटीपुर गांव निवासी रजनीकांत ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी बबली की शक के चलते बेरहमी से हत्या कर दी। रजनीकांत को शक था कि बबली किसी अन्य पुरुष से बात करती है। इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और गुस्से में रजनीकांत ने पहले चाकू से बबली पर कई वार किए, फिर उसका गला रेत दिया। हत्या को छिपाने के लिए उसने शव को घर के पास गोबर के ढेर में गाड़ दिया और अपने पिता से थाने में बबली की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इस मामले में भी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

इन घटनाओं ने एक बार फिर पारिवारिक विवादों के खतरनाक परिणामों को उजागर किया है। स्थानीय लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Ce94618781f51ab2727e4c0bd2ddd427

Anil Kumar Maurya

अनिल कुमार मौर्य एक अनुभवी पत्रकार, मीडिया रणनीतिकार और सामाजिक चिंतक हैं, जिन्हें पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में 10 से अधिक वर्षों का अनुभव है। वे वर्तमान में The News Frame के संस्थापक और मुख्य संपादक के रूप में कार्यरत हैं — एक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म जो क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और सामाजिक सरोकारों को निष्पक्ष और प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।अनिल जी राष्ट्रीय पत्रकार मीडिया संगठन (Rashtriya Patrakar Media Sangathan) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं, जहां वे पत्रकारों के अधिकारों, मीडिया की स्वतंत्रता और सामाजिक न्याय के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Comment