मौसम मनोरंजन चुनाव टेक्नोलॉजी खेल क्राइम जॉब सोशल लाइफस्टाइल देश-विदेश व्यापार मोटिवेशनल मूवी धार्मिक त्योहार Inspirational गजब-दूनिया
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ छेड़छाड़ जलवायु परिवर्तन का मूल कारण। झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित “74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन।

B142ad1bba38fdba83145e8cd450afa5
On: July 31, 2023 4:30 PM
Follow Us:
---Advertisement---

यहां आपका विज्ञापन लग सकता है!

अपने ब्रांड या सर्विस को हजारों विज़िटर्स तक पहुंचाने का बेहतरीन मौका। टार्गेटेड ऑडियंस और बेहतर विज़िबिलिटी के साथ, इस जगह पर लगाएं अपना ऐड!

Book Now

या कॉल करें: +91-7004699926

THE NEWS FRAME


रांची   |   झारखण्ड

स्वयं भी वृक्ष लगाएं, दूसरों को भी प्रेरित करें – श्री हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री

विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में आज झारखंड विधान सभा परिसर में “74वाँ राज्यव्यापी वन महोत्सव 2023” कार्यक्रम आयोजित की गई। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि प्रदेश में वन महोत्सव का राज्यव्यापी कार्यक्रम चल रहा है। यह कार्यक्रम राज्य के अलग-अलग जगहों पर निरंतर मनाया जा रहा है, इसी क्रम में आज हमसभी लोग झारखंड विधान सभा परिसर में पूर्व की भांति इस वर्ष भी वृक्षारोपण कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन को लेकर देश और दुनिया में तेजी से चिंतन और मंथन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कहीं न कहीं प्राकृतिक व्यवस्थाओं के साथ बड़े पैमाने पर छेड़-छाड़ किया जाना अथवा दोहन होना जलवायु परिवर्तन का मूल कारण है। बढ़ती हुई क्लाइमेट चेंज से मानव जीवन हो, वन्य प्राणी हो, जल प्राणी हो, चाहे इस पृथ्वी पर पाए जाने वाले अन्य प्राणी हो, सभी प्रभावित होते हैं।

THE NEWS FRAME

जागरूकता से ही आएगा बड़ा बदलाव

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि वर्तमान समय में यह जरूरी है कि पर्यावरण संतुलन को लेकर सिर्फ महोत्सव में ही नहीं बल्कि आम जीवन में भी प्रत्येक व्यक्ति को व्यक्तिगत तथा नीतिगत रूप से प्रभावी कदम उठानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज माननीय विधानसभा अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड विधान सभा परिसर में यह वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित हुआ है, जहां हम सभी लोग एकत्रित हुए हैं। मुख्यमंत्री ने इस महोत्सव में उपस्थित सभी लोगों से अपील किया कि वे एक-एक वृक्ष अपनी और से जरूर लगाएं तथा उस वृक्ष को संरक्षित भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब हम सभी लोग वृक्ष लगाएंगे, दूसरों को भी वृक्ष लगाने को लेकर जागरूक करेंगे तब धीरे-धीरे ही सही पर एक बड़ा बदलाव निश्चित रूप से देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी लोग जलवायु परिवर्तन में सुधार हेतु प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे तभी पर्यावरण संतुलन में सकारात्मक प्रभाव दिखेगा।

THE NEWS FRAME

इस अवसर पर झारखंड विधान सभा परिसर में विधान सभा अध्यक्ष श्री रबीन्द्र नाथ महतो, मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन, मंत्री श्री आलमगीर आलम, मंत्री श्री चम्पई सोरेन, मंत्री श्रीमती जोबा मांझी, मंत्री श्री मिथिलेश ठाकुर, मंत्री श्री बादल पत्रलेख सहित उपस्थित सभी विधायकगण एवं अन्य अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग श्री एल०खियांग्ते, प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री संजय श्रीवास्तव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीमती वंदना दादेल, मुख्यमंत्री के सचिव श्री विनय कुमार चौबे सहित अन्य वरीय पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

THE NEWS FRAME


THE NEWS FRAME

Leave a Comment